फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   businessman of our dream

ओ मेरे सपनों के सौदागर

Sun, 20 Oct 2013 05:45 PM IST
अनूप वाजपेयी
अनूप वाजपेयी Updated Sun, 20 Oct 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
businessman of our dream

हिंदी सिनेमा ने सपने को लेकर तमाम सुपर डुपर हिट गाने बुने हैं। सपनों में

विज्ञापन
मिलती है कुड़ी मुझे सपनों में मिलती है, तो मेरा सुंदर सपना टूट गया। मुंगेरी लाल के हसीन सपने तो पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इन दिनों पूरे देश ने भी एक सपना देखा है। सपना भी ऐसा वैसा नहीं, सोणा-सोणा। सचमुच अब भरोसा हो चला है कि मेरे देश की धरती सोना उगलती है।

दरअसल मैं भी उस उपजाऊ भूमि उन्नाव से हूं, जहां जमीन में छिपे सोने से पूरे देश ने अपनी दरिद्रता दूर करने का सपना सजा लिया है। यह अलग बात है कि मेरे पूर्वज वहां की जमीन-जायदाद बेचकर लखनऊ जा बसे। उन्हें अंदर की बात पता नहीं थी। हां, लखनऊ-कानपुर के बीच छोटे से जिले उन्नाव के एक युवक चंद्रशेखर ने देश को आजाद कराने का सपना जरूर देखा था, जो पूरा हुआ है।
विज्ञापन


कहावत है, घर बसा नहीं, मंगते पहले आ गए। उधर किले की जमीन पर फावड़े की चोट भी नहीं पड़ी थी, भाई लोग नोट गिनने लग गए। कोई यह गणित लगा रहा था कि अगर इतना सोना रुपये में बदला जाए, तो कितना हो जाएगा। किसी ने रुपये की मजबूती को लेकर डॉलर को चुनौती देनी शुरू कर दी थी। लड़खड़ा कर गिरा बाजार उठने को बेताब दिखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी चैनलों ने टीआरपी बढ़ाने का सपना देख डाला है। उन्हें लग रहा है कि जब गड्ढे में फंसे बच्चे की लाइव खुदाई दिखाकर मोटी कमाई हो सकती है, तो इस खुदाई से क्यों नहीं? इसे देखकर पूरी दोपहर सास-बहू के चक्कर में काट देने वाली महिलाएं सोने के कंगन और हार का सपना जरूर देखने लग जाएंगी। ऐसा ही हो रहा है। सोने की चमक देखने के लिए महिलाएं आस्था और विश्वास के साथ टीवी स्क्रीन से चिपक गई हैं।

जमीन से सोना निकलेगा या नहीं, इसका पता नहीं, पर नेताओं को लोकसभा चुनाव का एक मुद्दा मिल गया है। कोई कहने लगा जमीन मत खोदो, विदेश में जमा सोना ले आओ। कोई कहता है कि सपने देखने चाहिए, तो किसी को सपनों से परहेज है। कोई कह रहा है कि खुदाई बंद होनी चाहिए, तो कोई खुदाई में निकलने वाले सोने को अपनी थाती बता रहा है।


देश की जनता भी कनफ्यूज है। भोले-भाले लोगों को लगने लगा है कि देश को संभालना अब इन राजनेताओं के बस की बात नहीं है। ऐसे में छप्पर फाड़कर मिलने वाला सोना ही देश की आर्थिक दशा को पटरी पर ला सकता है। देखिएगा, उनकी आंखों में पल रहा सपना टूटने न पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed