फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   author hilary mantel defends kate middleton comments

ब्रिंग अप द बॉडीज, कोस्टा प्राइज और लंदन रिव्यू ऑफ बुक्स

Sun, 10 Mar 2013 12:15 AM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Sun, 10 Mar 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
author hilary mantel defends kate middleton comments

दो बार बुकर पुरस्कार जीतने वाली ब्रिटिश उपन्यासकार हिलेरी मेंटल पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। वजह है रॉयल प्रिंसेस केट मिडिलटन पर की गई उनकी टिप्पणी। यह सुर्खियां और विवाद इसलिए भी ज्यादा बढ़ गए हैं, क्योंकि लेखिका ने अपनी टिप्पणी पर किसी भी तरह की सफाई देने से मना कर दिया है। बात बीते माह की है।

विज्ञापन


मेंटल के हाल ही में आए उपन्यास ‘ब्रिंग अप द बॉडीज’ के कोस्टा प्राइज जीतने के बाद लंदन रिव्यू ऑफ बुक्स ने ब्रिटिश म्यूजियम में उनका एक लेक्चर आयोजित किया था। इस दौरान हिलेरी ने केट के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व में कोई खास बात नहीं है। उनकी हंसी में भी एक बनावट है।
विज्ञापन


इस बयान पर हिलेरी की काफी आलोचना की गई। इसी मुद्दे पर एक इंटरव्यू के दौरान हिलेरी ने कहा कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से उनके शब्दों को घुमा-फिराकर इस्तेमाल किया जा रहा है। हिलेरी की मानें तो, उनका लेक्चर शाही परिवार के समर्थन में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिलेरी का कहना है, ‘जब मैंने डचेस ऑफ कैम्ब्रिज के बारे में उन शब्दों का इस्तेमाल किया था, तब मैं उनके बारे में टेबलॉयड प्रेस द्वारा स्थापित की गई धारणा के बारे में बात कर रही थी।’ हिलेरी के मुताबिक उन्होंने लेक्चर पूरा होने के बाद प्रेस से यह निवेदन किया था कि शाही परिवार के लोगों के बारे में वह भावशू्न्य होकर व्यवहार न करें। केट के बारे में कहने का मेरा मतलब यह था कि मीडिया इस युवा महिला के साथ भी वह न करें, जो उन्होंने डायना के साथ किया था।

इंटरव्यू के दौरान हिलेरी ने कहा कि ‘मेरे लेक्चर का पूरा सार यह था कि लोग शाही परिवार के लोगों को सुपरह्यूमन यानी किसी महामानव की तरह न मानें और न ही किसी इनसान से कम करके आंकें। हिलेरी के मुताबिक ‘मुझे बिलकुल नहीं लगता कि मैंने कहीं कुछ ऐसा कहा, जिस पर सफाई देने की जरूरत है।’


इसके अलावा हिलेरी ने यह उम्मीद भी जाहिर की है कि केट इतनी समझदार महिला हैं कि वह उनके लेक्चर को पढ़ने और सुनने के बाद यह अच्छे से समझ सकती हैं कि इसमें उनके बारे में कुछ भी गलत नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed