फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Why Pakistani cricketer Haris Rauf remember India in anger t-20 world cup 2024

पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ को गुस्से में क्यों याद आया भारत?

Thu, 20 Jun 2024 12:40 PM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:40 PM IST
सार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक फैन से झगड़ रहे हैं। इसको लेकर क्रिकेट जगत में एक चर्चा शुरू हो गई है, इसलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Why Pakistani cricketer Haris Rauf remember India in anger t-20 world cup 2024
हारिस राउफ - फोटो : PCB

विस्तार

आखिरकार पाकिस्तान के क्रिकेटर्स को गुस्सा क्यों आ रहा है? अमेरिका में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की झुनझुनाहट पाकिस्तान के क्रिकेटर्स पर साफ नजर आ रही है। पिछले दिनों पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम अमेरिका में फैन्स से अटक गए थे। अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक फैन से झगड़ रहे हैं, लेकिन कमाल की बात यह है कि अपने देश के फैन को पहचानने के बजाय वो इसका दोषारोपण भारत पर कर रहे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए अमेरिका में पहली बार हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप का सफर बिल्कुल निराशाजनक रहा है। पाकिस्तान मेजबान अमेरिका से अपना पहला मैच हार गया था। यह पाकिस्तानी फैन्स के लिए 440 वोल्ट के झटके से काम नहीं था, क्योंकि अमेरिका की नवोदित टीम में जितने भी खिलाड़ी हैं, वो पार्ट टाइम प्लेयर्स हैं, उसमें अधिकांश सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं तो एक टैक्सी ड्राइवर भी है। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं।
विज्ञापन


अमेरिका से हार के कारण पाकिस्तान फैन्स पहले ही अपने खिलाड़ियों से खफा थे। फिर भारत के साथ लो स्कोरिंग मैच में हार ने पाकिस्तानी फैन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 119 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 113 रन बना सकी थी और 6 रनों से मैच हार गई थी। भारत से हार वैसे भी पाकिस्तानी फैन्स को बर्दाश्त नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान में गर्व करने के लिए दो ही चीज हैं, एक क्रिकेट और दूसरी सेना। पाकिस्तानी सेना के हाल तो पूरी दुनिया जानती है, लेकिन पिछले कुछ सालों से वहां के क्रिकेटर्स ने भी जनता को निराश किया है। भारत की तरह पाकिस्तान में भी क्रिकेटर्स को सेलिब्रिटी से बड़ा दर्जा मिलता है, लेकिन जिस परफॉर्मेंस की उम्मीद पाकिस्तानी फैन्स अपने खिलाड़ियों से करते हैं, वो कुछ सालों से नजर नहीं आ रही है।

पाकिस्तानी टीम एक के बाद एक टूर्नामेंट हारती चली जा रही है। दूसरा अपने देश के अंदरूनी मसलों के कारण विदेशी टीमें में भी पाकिस्तान में खेलने नहीं आती हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज एक दशक से अधिक समय से बंद है।

अब थोड़ी चर्चा हारिस रऊफ के गुस्से की कर लेते हैं। रऊफ का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो होटल के बाहर अपनी पत्नी के साथ हैं और कुछ फैन्स पास से कुछ कहते हुए गुजरते हैं। हारिस रऊफ फैन्स की ओर लपकने की कोशिश करते हैं और उनकी पत्नी उन्हें रोकना का विफल प्रयास करती है, लेकिन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि रऊफ फैन को भारतीय बताने लगते हैं, जबकि फैन खुद वीडियो में कह रहा है कि मैं पाकिस्तानी हूं। हारिस रऊफ से आखिर कोई भारतीय फैन या कोई भारतीय क्यों नाराज होगा?

उन्हें यह बात समझनी चाहिए कि उनका खुद का परफॉर्मेंस खराब है। उनके देश के क्रिकेट फैन्स नाराज हैं। यदि वो अपने फैन्स को पहचान नहीं पा रहे थे तो भी कम से कम भारत का जिक्र नहीं करना चाहिए था।

हारिस रऊफ से पहले अमेरिका से एक और वीडियो पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का भी वायरल हुआ था, जिसमें बाबर आजम सुरक्षा कर्मियों के साथ एक सड़क पर खड़े हैं। कुछ फैन्स उनके साथ फोटो खिंचवाने का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन उनके आग्रह को स्वीकार करने के बजाय बाबर उनसे उलझ रहे हैं। यदि फैन्स खिलाड़ियों को सिर पर चढ़ा सकते हैं तो जमीन पर उतार भी सकते हैं।

यह बात केवल पाकिस्तानी क्रिकेटर्स नहीं, पूरी दुनिया के खिलाड़ियों पर लागू होती है। सौम्यता ही किसी खिलाड़ी को बड़ा बनाती है। यह सही बात है कि इस समय पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं है, लेकिन वो अपने व्यवहार से भी क्रिकेट फैन्स का दिल जीत सकती है। खेल में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन दूसरे देश पर अपनी बेइज्जती का दोषारोपण करना तो कतई उचित नहीं कहा जा सकता।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed