फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   t20 world cup 2024 afghanistan beat australia in super 8 match

टी-20 वर्ल्ड कप: अफगान क्रिकेटर्स के जज्बे को सलाम, 8 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया से लिया हार का बदला

Sun, 23 Jun 2024 11:32 AM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:32 AM IST
सार

जिस तरह से वर्ल्ड क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाड़ी एक के बाद एक करिश्मे कर रहे हैं तो वो दिन दूर नहीं, जब यह टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में अपना स्थान पक्का कर लेगी।

विज्ञापन
t20 world cup 2024 afghanistan beat australia in super 8 match
अफगानिस्तान की टीम - फोटो : Afghanistan Cricket Twitter

विस्तार

बात ज्यादा पुरानी नहीं है। पिछले साल नवंबर में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया वनडे वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने थे। अफगानिस्तान ने मैच को करीब-करीब अपनी मुट्ठी में कर लिया था, हालांकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने घायल होने के बावजूद दोहरा शतक लगाकर टीम को विजय दिला दी थी। ठीक 8 महीने बाद अफगानिस्तान ने अपनी उस हार का ऑस्ट्रेलिया से टी-20 वर्ल्ड कप में हिसाब चुकता कर दिया है। जिस जज्बे से अफगानिस्तान के खिलाड़ी खेले हैं, वो पूरी दुनिया के क्रिकेटर्स के लिए एक मिसाल है।

विज्ञापन


अफगान टीम का वर्ल्ड क्रिकेट में खेलना अपने आप में किसी चमत्कार से काम नहीं है। जो हालात उनके देश के हैं, उसमें शायद कोई क्रिकेट खेलने की सोच नहीं सकता, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने यह दिखा दिया है कि क्रिकेट के प्रति उनका जोश और जुनून कितना अधिक है।
विज्ञापन


वनडे वर्ल्ड कप की विजेता ऑस्ट्रेलिया टीम टी-20 वर्ल्ड कप में भी लगातार जीत दर्ज करती आ रही थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम के आगे अफगान टीम की तुलना नहीं है, लेकिन जिस तरह टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवर में 149 रन का टारगेट दिया तो यही माना जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया 17-18 ओवर में इस मैच को खत्म कर देगी। यहां तारीफ करनी होगी अफगान गेंदबाजों की, खासकर मैन ऑफ द मैच गुलबदीन नईब की, जिन्होंने 5 ओवर में 20 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए। गेंदबाज नवीन उल हक का योगदान भी काम नहीं है। उन्होंने भी 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी को जिस तरह से अफगानिस्तान के ओपनर्स रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने ढाल बनकर रोका, वो तारीफ के काबिल है। हालांकि, दोनों ने 15.5 ओवर तक केवल 118 रन बनाए, लेकिन कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने अर्द्धशतकीय पारी खेली।

अमेरिका की पिचों पर जिस तरह से लो स्कोरिंग मैच हो रहे हैं तो 148 रन का स्कोर भी कोई कम नहीं था। फिर भी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को 127 रन पर ढेर कर देना आसान नहीं है। हालांकि, नवंबर 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 128 गेंदों पर 201 रन बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने आज भी 41 गेंदों पर 59 रन की साहसिक पारी खेली। उनका विकट गुलबदीन नईब ने ही लिया।

अफगानिस्तान की घातक होती टीम के पीछे पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा का भी बड़ा योगदान है। वनडे वर्ल्ड कप में अफगान टीम के जडेजा मार्गदर्शक थे। खबरें तो यहां तक हैं कि जडेजा ने अपना पारिश्रमिक भी लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें, यही उनकी फीस होगी। अफगान खिलाड़ियों ने बता दिया कि गुरु जडेजा का मार्गदर्शन कैसा है?

जिस तरह से वर्ल्ड क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाड़ी एक के बाद एक करिश्मे कर रहे हैं तो वो दिन दूर नहीं, जब यह टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में अपना स्थान पक्का कर लेगी।



-----------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed