फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   support groups formed in sweden amidst panic of coronavirus

Corona virus: स्वीडन में मुश्किल की घड़ी में आगे बढ़े मदद के हाथ

Wed, 18 Mar 2020 02:01 PM IST
Priyamvada Sahay प्रियंवदा सहाय
Updated Wed, 18 Mar 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
support groups formed in sweden amidst panic of coronavirus
हफ़्तेभर में स्वीडन में इस वायरस का संक्रमण तेज़ी से फैलकर क़रीब ग्यारह सौ तक पहुंच गया है - फोटो : Pixabay

कोरोनावायरस के क़हर ने जहां पूरी दुनिया को अपने घर में क़ैद रहने पर मजबूर कर दिया है वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो मुश्किल की इस घड़ी में लोगों के लिए उम्मीद बनकर बाहर निकल रहे हैं। स्टॉकहोम में युवाओं के कुछ ऐसे समूह भी बन गए हैं जो कि बुजुर्गों व ज़रूरतमंदों की मदद को व्यक्तिगत तौर पर आगे आ रहे हैं।

विज्ञापन


हफ़्तेभर में स्वीडन में इस वायरस का संक्रमण तेज़ी से फैलकर क़रीब ग्यारह सौ तक पहुंच गया है और मरने वालों की संख्या भी सात से ज़्यादा है। यहां की पब्लिक हेल्थ एजेंसी ने राजधानी स्टॉकहोम में सबसे ज़्यादा संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


इसव जह से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को घर पर रहने और घर से ही दफ़्तर के कामकाज निपटाने की सलाह दी गई है। साथ ही 70 साल से उपर के बुजुर्गों से घर से बाहर नहीं निकलने की गुज़ारिश की गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया भर में कोरोनावायरस से सर्वाधिक प्रभावित बुजुर्ग ही हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार घर बैठे इनकी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तमाम उपाय कर रही है। जबकि ग्रॉसरी स्टोर, मेडिकल स्टोर व दूसरे जगहों पर भी बुजुर्गों को समान उपलब्ध कराने में तरजीह दे रहे है।

इस बीच कुछ ऐसे लोग भी सामने आ रहे हैं जो कि व्यक्तिगत तौर पर ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने समूह बनाकर मदद पहुंचाने का काम तेज कर दिया है ताकि लोगों को घर में रहने पर कम से कम दिक़्क़त का सामना करना पड़े। 

फ़ेसबुक, व्हाट्सएप जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स के सहारे कई ऐसे लोगों के समूह बन गए हैं जो ज़रूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं। कुछ ऐसे ऐप भी हैं जिनसे अपने आस-पड़ोस की तमाम छोटी बड़ी जानकारी ली जा सकती है। इससे यह पता करना आसान है कि क्या कोई घर के नज़दीक आइसोलेसन में है या कोरोनावायरस के ख़ौफ़ से बाहर नहीं निकल पा रहा है और उसे मदद की दरकार है।
 

support groups formed in sweden amidst panic of coronavirus
स्वीडन के लोग कहते हैं कि कोरोनावायरस से लड़ना केवल सरकार की ज़िम्मेदारी नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत प्रयासों से भी इसे नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। - फोटो : Social Media

आइसोलेशन में रहने वालों का अकेलापन दूर करने के लिए भी मददगार ग्रुप
कोरोनावायरस से बचने के लिए बुजुर्गों के घर से कम बाहर निकलने की सलाह और आईसोलेशन की वजह से मानसिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसलिए ग्रुप के लोग उस व्यक्ति से फ़ोन,एसएमएस या चैट के ज़रिए बातें करते हैं। साथ ही उनकी ज़रूरतें पूरी करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उनका मानना है कि संकट की इस घड़ी में लोगों का सहारा बनना उन्हें मानसिक रूप से मज़बूत बनाए रखना भी ज़रूरी है। समाज में इस तरह के प्रयास ज़रूरी हैं। 

स्वीडन के लोग कहते हैं कि कोरोनावायरस से लड़ना केवल सरकार की ज़िम्मेदारी नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत प्रयासों से भी इसे नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इसलिए यह ज़रूरी है कि पब्लिक हेल्थ एजेंसी की बातों को गंभीरता से लिया जाए। एजेंसी ने बुजुर्ग, अस्वस्थ, कम रोगप्रतिरोधक क्षमता वाले लोग  व एलर्जी से ग्रसित लोगों को कम से कम बाहर निकलने की सलाह दी है। आपको बता दूं कि यूएनडीपी के मुताबिक़ स्वीडन में लोगों की औसत आयु 82.7 वर्ष है, इसलिए यहां बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता ज़्यादा है।  

घर में बंद /आइसोलेशन में रहने वालों की कैसे होती है मदद
ऐसे लोगों के लिए ऑनलाइन डिलीवरी का विकल्प सर्वोपरि है। लेकिन मांग अधिक होने कि वजह से ज़रूरतमंदों तक समय पर सामान पहुंचने में दिक़्क़त आ रही है। इस पर गौर करते हुए मददगार लोगों ने सोशल नेटवर्किंग का सहारा लेकर उनतक पहुंचने की कोशिश शुरू की है। जबकि कुछ लोग अपनी सोसाइटी, बिल्डिंग में ज़रूरतमंद की पहचान कर उन्हें मदद दे रहे हैं। उन्होंने इस बाबत लिफ़्ट व नोटिस बोर्ड पर मदद देने के प्रस्ताव को चिपका दिया है, जिसपर मदद करने वाले का नाम, ईमेल और बैंक खाते का ब्यौरा होता है। ताकि कोई उनसे सामान मंगाकर उन्हें ऑनलाइन भुगतान कर सकता है।

मसलन अगर किसी को खाना व घर के दूसरे ज़रूरी सामानों को मंगवाना है तो वो एसएमएस के ज़रिए या फॉर्म भरकर अपनी ज़रूरत को बता सकता है। ज़रूरत की चीजों को घर के दरवाज़े पर छोड़ दिया जाएगा और आपूर्ति के बारे में फ़ोन से सूचना दे दी जाएगी। सामान मिलते ही मंगाने वाला इसका भुगतान कर देगा।
वहीं कुछ लोगों ने इससे किए एक फ़ॉर्म भी तैयार कर लिया है जिसे भरकर ज़रूरत बताई जा सकती है।

इस तरह उन्हें घर से बाहर निकलने की ज़रूरत भी नहीं और सामान उपलब्ध कराने वाले को भी संक्रमण का ख़तरा काफ़ी कम रहता है। चूंकि स्वीडन में विस्थापित, प्रवासी और राजनीतिक शरण लिए लोग भी बड़ी संख्या में हैं  इसलिए तमाम विदेशी भाषाओं में अनुवाद कर इस तरह की मदद के प्रस्ताव लोगों कर पहुंचाएं जा रहे हैं। बुजुर्गों और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे युवा समूह। अलग-अलग भाषाओं में इसतरह के फ़ॉर्म बनाकर हो रही है मदद। 
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed