फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Meet Ex New Zealand all rounder Chris Harris, Whos bowling action is similar to Virat kohli

जिसके एक्शन को कॉपी करते हैं कोहली, वही खिलाड़ी नहीं देख पाया न्यूजीलैंड में विराट का खेल

Fri, 06 Mar 2020 07:35 PM IST
Vimal Kumar विमल कुमार
Updated Fri, 06 Mar 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Meet Ex New Zealand all rounder Chris Harris, Whos bowling action is similar to Virat kohli
विराट कोहली और क्रिस हैरिस - फोटो : ट्विटर

अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी के लिए विख्यात विराट कोहली कभी-कभार गेंदबाजी भी करते हैं। अगर आपने उन्हें बॉलिंग करते देखा हो तो याद कीजिए उनका एक्शन किस खिलाड़ी की याद दिलाता है? यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस हैरिस हैं। जी हां, हैरिस जो पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी थे, जिन्होंने 250 वन-डे खेले और अब रिटायर्ड जिंदगी में दूसरी पारी की शुरुआत कर चुकें हैं। 

विज्ञापन


हैरिस, दरअसल क्राइस्टचर्च के लिए हीरो हैं और उनका प्लान दूसरे टेस्ट के चौथे और पांचवे दिन कोहली से मिलने का था। पहले तीन दिन वो क्वींसटाउन में गोल्फ खेल रहे थे, लेकिन टीम इंडिया ने तीसरे दिन भी मैच को पूरा नहीं होने दिया और हैरिस की कोहली से मिलने की हसरत अधूरी ही रह गई वरना वो ये चर्चा जरूर करते कि आखिर भारतीय कप्तान को उनके एक्शन में ऐसा क्या पसंद आया।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड में आम आदमी भी खास

Meet Ex New Zealand all rounder Chris Harris, Whos bowling action is similar to Virat kohli
क्रिस हैरिस - फोटो : ट्विटर

बहरहाल, जब मैं हैरिस के दफ्तर उनसे मिलने पहुंचा तो उन्होंने हमें पूरा दफ्तर घुमाया और कॉफी भी पिलाई। बड़ी बात है। कई मौके पर भारतीय खिलाड़ी भी आपको पानी तक नहीं पूछतें हैं। हैरिस अब एकाउंट मैनेजर का काम देखतें है। उनकी कंपनी का नाम मीडियावर्क्स है जो रेडियो स्टेशन है।

हैरिस से मेरा पहला सवाल था कि इतने मशहूर होने के बावजूद आखिर वो ऐसे सामान्य रोल में असहज महसूस नहीं करते हैं? वह बरबस ही बोल पड़े, 'देखिए, मशहूर क्रिकेटर होना मेरी पहली पारी थी और मैं अब दूसरी पारी खेल रहा हूं। न्यूजीलैंड में हमलोग खिलाड़ियों को कोई खास दर्जा नहीं देतें हैं। आम आदमी भी यहां खास है।

बहरहाल, हैरिस से बातचीत में क्रिकेट और विराट की चर्चा तो होनी ही थी। कोहली को क्या न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने सुलझा लिया है? 'ऐसा आप सोच भी कैसे सकते हैं। मैं तो कतई ये नहीं कह सकता कि टिम साउदी या फिर कोई गेंदबाजी आक्रमण विराट कोहली जैसे बल्लेबाज को काबू में रख सकता है। वो निश्चित तौर पर बड़ी वापसी करेंगे और नए प्लान के साथ आक्रमण करेंगे।

IPL से जुड़ने की जताई ख्वाहिश

5000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले और 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले हैरिस की पहचान न्यूजीलैंड के सबसे उम्दा फिल्डर्स में होती थी। एकदम जोंटी रोड्स के स्तर वाले या फिर उनके करीब वाले फिल्डर के तौर पर जाने जाते थे हैरिस। इसलिए अब वो फिर से फिल्डिंग से जुड़ना चाहते हैं। 'अगर किसी आईपीएल टीम के लिए फील्डिंग कोच या सलाहकार के तौर जुड़ने का मौका मिले तो मैं निश्चित तौर पर भारत आना चाहूंगा।'

चलते-चलते हमने हैरिस से ये भी पूछा कि क्या आपको टेस्ट सीरीज में ऐसे नतीजे की उम्मीद थी। 'बिलकुल नहीं। मुझे तो ऐसा लगा कि दूसरा टेस्ट ड्रॉ होगा। भारत ने टॉस हारने के बाद पहली पारी में मुकाबला किया और 7 रन की बढ़त भी ली। उनके गेंदबाजों ने कमाल किया लेकिन, बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में फिर से निराश किया। मुझे लगता है कि भारत अपने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों पर बहुत निर्भर रहता है और इसलिए वो संभल नहीं पाए। बहरहाल, हैरिस को हमने शुक्रिया कहा और हमारा न्यूजीलैंड दौरा भी इस मुलाकात के साथ खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed