फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Jeevan Dhara You have to paint canvas of story yourself chasing your dreams is the only effective formula

जीवन धारा: अपनी कहानी के कैनवास पर खुद ही रंग भरना है; सपनों का पीछा करना ही प्रभावी सूत्र

Wed, 27 Aug 2025 07:58 AM IST
शुभम कुमार फ्रेडरिक नीत्शे
फ्रेडरिक नीत्शे Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 07:58 AM IST
सार

जीवन का आनंद दूसरों के साथ आता है। प्रेम, दोस्ती और रिश्ते, ये वे रंग हैं, जो हमारे जीवन को और खूबसूरत बनाते हैं। सच्चा प्रेम वह है, जो हमें मजबूत बनाए और हमारे असली स्वरूप को खोजने में मदद करे।

विज्ञापन
Jeevan Dhara You have to paint canvas of story yourself chasing your dreams is the only effective formula
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

जीवन एक अनोखा सफर और एक ऐसा रंगमंच है, जहां हर इन्सान अपनी कहानी खुद लिखता है। जीवन का कोई निश्चित अर्थ नहीं है। धर्म, समाज, और परंपराएं हमें अक्सर बताती हैं कि जीवन का मकसद क्या है, लेकिन उनके नियमों पर आंखें मूंदकर भरोसा न करें। जीवन एक खाली कैनवास, तो हम ही वह चित्रकार हैं, जो इसे रंगों से भर सकते हैं। यह एक मौका है, जब अपने लिए एक नया अर्थ, एक नया रास्ता बनाने के लिए अपने जीवन की कहानी के कैनवास में रंग भर सकते हैं। क्या हम अपने सपनों को सच करने की हिम्मत कर सकते हैं? अपने डर को गले लगाकर उसे ताकत में बदलने की?
विज्ञापन


जो समाज के बनाए बेबुनियादी नियमों से ऊपर उठता है, जो अपनी कमजोरियों को चुनौती देता है, और अपने भीतर की अनंत संभावनाओं को खोजता है। वही अपने सपनों तक पहुंच पाता है। हम सबके भीतर वह शक्ति है कि हम सामान्य से असाधारण बन सकें, लेकिन इसके लिए हमें अपने डर, अपने शक और समाज की उन रूढ़ियों को तोड़ना होगा, जो हमें जकड़ती हैं। अपने आप को बार-बार नया बनाएं, हर दिन एक बेहतर इन्सान बनने की कोशिश करें। हर दिन खुद से पूछें कि क्या मैं आज वह इन्सान हूं जो कल था? अगर जवाब नहीं है, तो हम सही रास्ते पर हैं। जीवन में दुख और पीड़ा से कोई नहीं बच सकता। लेकिन इनसे भागने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


पीड़ा हमारी दुश्मन नहीं, बल्कि गुरु है। हर दुख, हर असफलता, हमें कुछ सिखाती है। जब जीवन नीचे गिराए, तो उठें, और मुस्कराकर आगे बढ़ें। दुख को गले लगाएं, क्योंकि यह हमें वह ताकत देता है, जो सुख कभी नहीं दे सकता। जीवन एक नृत्य है, एक संगीत है, जिसे हमें अपने तरीके से जीना है। समाज हमें नियमों में बांधना चाहता है, यह करो, वह मत करो, लेकिन अपने दिल की सुननी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन का आनंद उसकी आजादी में है, उसकी रचनात्मकता में है। क्या तुम हिम्मत कर सकते हो अपने दिल की आवाज को सुनने की? जीवन का आनंद अकेले नहीं, बल्कि दूसरों के साथ है। प्रेम, दोस्ती और रिश्ते, ये वे रंग हैं, जो हमारे जीवन को और खूबसूरत बनाते हैं। प्रेम वह नहीं, जो हमें कमजोर बनाए। सच्चा प्रेम वह है, जो हमें और मजबूत बनाए, जो हमें हमारे असली स्वरूप को खोजने में मदद करे।

अपने रिश्तों में ईमानदार रहें और उन लोगों को चुनें, जो हमें ऊपर उठाएं, न कि नीचे खींचें। क्या तुम ऐसे लोगों के साथ हो, जो सपनों को पंख देते हैं? अपने कर्मों को इतना बड़ा करें कि वे समय की सीमाओं को पार करें। हमारा हर कदम, हर मेहनत, हर सपना हमें अमर बना सकता है। अपने आप को इतना मजबूत बनाएं कि हमारी कहानी दुनिया को प्रेरणा दे। जीवन एक चुनौती है, एक अवसर है, और सबसे बढ़कर, एक उपहार है। इसे बेकार न गंवाएं। अपने भीतर की आग को जलाए रखें।


सूत्र- सपनों का पीछा करें
जीवन के अवसर अनंत हैं और हम अपने कर्मों, विचारों और अनुभवों से अपने जीवन की तस्वीर बनाते हैं, इसे मूल्यवान और सुंदर बनाते हैं। हर पल अपने आप को पहले से बेहतर करें। सपनों का पीछा करें। अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रक्रिया में सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि इस राह में बाधाएं भी बहुत आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed