{"_id":"69548e3b1b9f41f5ef0fc591","slug":"jeevan-dhara-the-end-is-the-beginning-every-sunrise-is-an-invitation-for-you-to-write-a-new-chapter-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन धारा: अंत ही शुरुआत है, हर सूर्योदय आपके लिए नया अध्याय लिखने का निमंत्रण","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
जीवन धारा: अंत ही शुरुआत है, हर सूर्योदय आपके लिए नया अध्याय लिखने का निमंत्रण
Wed, 31 Dec 2025 08:15 AM IST
पवन पांडेय
टी एस एलियट, साहित्यकार
टी एस एलियट, साहित्यकार
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 31 Dec 2025 08:15 AM IST
सार
हर सूर्योदय आपके लिए नया अध्याय लिखने का निमंत्रण है। इस जोश के साथ शुरुआत करें कि गलतियां, अफसोस और बाधाएं नए अवसरों को रोक न पाएं।
विज्ञापन
सूर्योदय
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीवन कई बार हमें ऊंच-नीच, विफलता, कठिनाइयां और मानो अंत-सा अनुभव कराता है। ऐसे में अक्सर हमारे मन में यह सवाल उठता है कि क्या असफलताओं के बाद जीवन फिर से शुरू हो सकता है? दरअसल, जिसे हम शुरुआत कहते हैं, वह अक्सर अंत होता है, और अंत करना ही एक नई शुरुआत करना है। यही अंत वह स्थान है, जहां से हम फिर शुरुआत करते हैं। इसका अर्थ यह है कि कोई भी अनुभव-चाहे वह कठिनाई, विफलता या दिल टूटने का क्षण हो-आखिरकार एक अंत की तरह प्रतीत होता है, लेकिन असल में वह नई सीख और आगे बढ़ने का अवसर भी है। अंत तब तक पूरा नहीं होता, जब तक हम सीखना और उसे अपनाना नहीं सीख लेते। इसलिए डरने के बजाय अंत को ही शुरुआत बनाएं।
हर सूर्योदय आपके लिए नया अध्याय लिखने का निमंत्रण है। इस जोश से शुरुआत करें कि पुरानी गलतियां, अफसोस और बाधाएं नए अवसरों को रोक न पाएं। नई शुरुआत पुरानी जड़ों से जुड़कर ही सार्थक होती है। हर चुनौती के बाद आने वाला अगला क्षण आपके हाथ में एक नई शुरुआत की चाबी देता है। जब आप स्पष्ट रूप से यह महसूस करते हैं कि हर पल आपको नए सिरे से शुरुआत करने का मौका देता है, तो जीवन की निराशा कम होती है और उत्साह बढ़ता है।
आप हर सुबह अपने भीतर के डर को हराकर आगे बढ़ सकते हैं। पिछले साल के शब्द पिछले साल की भाषा का हिस्सा हैं, और अगले साल के शब्द किसी नई आवाज का इंतजार कर रहे हैं। इसका मतलब है कि भूतकाल को उसी में रहने दें, और भविष्य के लिए अपनी आवाज खुद बनाएं। नई आवाज, नई सोच और नई आशा ही आपको आगे बढ़ने की शक्ति देती है। नई शुरुआत आपको आत्मविश्वास देती है। यह याद दिलाती है कि गलतियां स्थायी नहीं हैं। यह आगे बढ़ने की ऊर्जा देती है, चाहे जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों न आए, यह समझाती है कि अंत भी एक शुरुआत है, बस उसे पहचानने का नजरिया चाहिए।