फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Jeevan Dhara outside world is created from the inside and world within Being positive is effective formula

जीवन धारा: अंदर की दुनिया से ही बाहर की दुनिया बनती है... सकारात्मक बनना प्रभावी सूत्र

Mon, 21 Jul 2025 08:16 AM IST
ज्योति भास्कर जोसेफ मर्फी
जोसेफ मर्फी Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 21 Jul 2025 08:16 AM IST
सार

आंतरिक मन ही एकमात्र रचनात्मक शक्ति है। बाह्य संसार में आपको जितनी भी चीजें मिलती हैं, वे सभी मन के अंदरूनी संसार की उपज हैं, चाहे आपने यह काम सचेतन रूप से किया हो या अचेतन रूप से।

विज्ञापन
Jeevan Dhara outside world is created from the inside and world within Being positive is effective formula
मेडिटेशन - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

कल्पना करें कि आपका अवचेतन मन उपजाऊ मिट्टी है, जो सभी तरह के बीजों की उगने में मदद करेगी, चाहे वे अच्छे हों या बुरे। अगर आप कांटे बोते हैं, तो क्या आपको अंगूर मिल सकते हैं? अगर आप कंटीली झाड़ियां बोते हैं, तो क्या आपको अंजीर की फसल मिल सकती है? हर विचार एक कारण है और हर परिस्थिति एक परिणाम है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने विचारों पर नियंत्रण करें। ऐसा करने पर ही इच्छित परिणाम मिल सकते हैं।

विज्ञापन


इसी समय शांति, खुशी, सही कर्म, सद्भावना और समृद्धि के विचारों के बीज बोना शुरू कर दें। शांति और विश्वास से इन चीजों के बारे में सोचें। अपने चेतन तार्किक मन में इन्हें पूरी तरह स्वीकार करें। इन अद्भुत विचार-बीजों को अपने मस्तिष्क के बगीचे में बोते रहें; आपको बहुत बढ़िया फसल मिलेगी।
विज्ञापन


जब आपका मस्तिष्क सही तरीके से सोचता है, जब आप सच्चाई समझ लेते हैं, जब आपके अवचेतन मन तक पहुंचे विचार सृजनात्मक, सद्भावनापूर्ण और शांतिपूर्ण होते हैं, तो आपके अवचेतन की जादुई कार्यकारी शक्ति प्रतिक्रिया करेगी। यह उस विचार के लिए आवश्यक परिस्थितियों और उचित माहौल का निर्माण कर देगी। अपनी विचार प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने के बाद आप किसी भी समस्या या मुश्किल में अपने अवचेतन मन की शक्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। वास्तव में आप जान-बूझकर हुए उस असीमित शक्ति और अटूट नियम के साथ सहयोग कर रहे हैं, जो सभी चीजों पर लागू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने चारों तरफ देखें। आप चाहे जहां रहते हों, आपकी सामाजिक स्थिति चाहे जैसी हो, आप देखेंगे कि अधिकांश लोग बाहर की दुनिया में जीते हैं। जबकि, ज्यादा ज्ञानी लोग अपने अंदर की दुनिया में जीते हैं। उन्हें यह एहसास है-जो आपको भी होगा कि अंदर की दुनिया से ही बाहर की दुनिया उत्पन्न होती है। आपके विचार, भावनाएं और सपने आपके अनुभव के जनक हैं।

आंतरिक मन ही एकमात्र रचनात्मक शक्ति है। बाह्य संसार में आपको जितनी भी चीजें मिलती हैं, वे सभी मन के अंदरूनी संसार की उपज हैं, चाहे आपने यह काम सचेतन रूप से किया हो या अचेतन रूप से। जब आप अपने चेतन और अवचेतन मन की आपसी कार्यविधि के बारे में सच्चाई जान लेंगे, तो अपने जीवन की कायापलट करने में कामयाब हो जाएंगे। अगर आप बाहरी स्थितियों को बदलना चाहते हैं, तो आपको उनके कारणों को बदलना होगा।

अधिकांश लोग परिस्थितियों और स्थितियों से संघर्ष करके उन्हें बदलने की कोशिश करते हैं। यह समय और मेहनत की भयंकर बर्बादी है। वे यह नहीं देख पाते हैं कि ये स्थितियां और परिस्थितियां किसी कारण से उत्पन्न हुई हैं। अपने जीवन से मनमुटाव, दुविधा, कमी और सीमा को दूर करने के लिए आपको उसके मूल कारण को दूर करना होगा। कारण है वह तरीका, जिससे आप अपने चेतन मन का प्रयोग करते हैं; वे विचार और तस्वीरें, जो आप इसमें भरते हैं। कारण को बदल दें, परिणाम अपने आप बदल जाएगा। यह इतना ही आसान है।


सूत्र: सकारात्मक बनें
हमारा अवचेतन मन चेतन विचारों के प्रति बहुत संवेदनशील होता है। ये चेतन विचार सांचे की तरह काम करते हैं, जिनमें अवचेतन का असीमित ज्ञान, बुद्धि, जीवन-शक्ति और ऊर्जा प्रवाहित होती है। अगर सांचे को सकारात्मक बना दें, तो इस असीमित ऊर्जा से अधिक लाभ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed