फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Jeevan Dhara New beginnings are born from within

जीवन धारा: नई शुरुआत भीतर से ही जन्म लेती है

Thu, 18 Dec 2025 06:56 AM IST
लव गौर ब्रियाना वीस्ट
ब्रियाना वीस्ट Published by: लव गौर Updated Thu, 18 Dec 2025 06:56 AM IST
सार

बदलने के लिए हमारे पास केवल एक ही चीज है और वह है हम खुद। जब आप भीतर से बदलते हैं, तो आपके पास वही सब आ जाता है, जिसकी तलाश में आप बाहर निकले थे, यानी कि प्यार, संतोष व सफलता।

विज्ञापन
Jeevan Dhara New beginnings are born from within
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

अधिकांश लोग अपनी जिंदगी बदलना चाहते हैं। वे अपने रिश्तों को, अपने शरीर को, अपनी आमदनी, अपने ओहदे और अपने घर को और भी बेहतर बनाना चाहते हैं। बाहर क्या गलत है, इसे पहचान लेना और उसी को अपने भीतर की बेचैनी का कारण ठहरा देना आसान होता है। यह सच्चाई खास तौर पर तब चुभती है, जब हमें लगता है कि हमारे सामने एक बिल्कुल नया, साफ पन्ना खुल गया है। नया साल हमें यह भ्रम देता है कि नई तारीख के साथ ही नई जिंदगी मिल जाएगी। पर सच यह है कि किसी चमकती शुरुआत पर हम अपना सारा बोझ, अपनी थकान, असुरक्षाएं और पुरानी सोच रखकर यह उम्मीद नहीं कर सकते कि भीतर से सब कुछ अलग महसूस होने लगेगा।
विज्ञापन


लोग अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी बदलना चाहते हैं, अन्याय को खत्म करना चाहते हैं, पूरी दुनिया को बेहतर बनाना चाहते हैं, लेकिन सबसे बड़ी चीज कि वे खुद को नहीं बदलना चाहते। जबकि सच यह है कि बदलने के लिए हमारे पास केवल एक ही चीज है, जिसे बदलना सबसे जरूरी है और वह है हम खुद। हम यह मानकर जीते हैं कि हमें हालात के हिसाब से ढलना होगा, जैसे दुनिया आईनों से भरी हो और हमें बस अपनी छवि सुधारते रहना हो। पर शायद जरूरत आईना तोड़ने की नहीं, बल्कि इस विश्वास को छोड़ने की है कि हमारी कोई स्थायी छवि है, जिसे साबित करना है। जो चीजें हमें परेशान करती हैं, जिस नकारात्मकता में हम साल-दर-साल फंसे रहते हैं, वही हमें हर साल संकल्प लेने पर मजबूर करती हैं, क्योंकि हम बदलाव नहीं कर रहे होते, बस चीजों को एक जगह से दूसरी जगह खिसका रहे होते हैं। और यहीं एक गहरी, हैरतअंगेज सच्चाई छिपी है-जब आप भीतर से सचमुच बदलते हैं, तो आपके पास वही सब आ जाता है, जिसकी तलाश में आप बाहर निकले थे, यानी कि प्यार, संतोष और सफलता। बस, अब आपकी कीमत उन पर निर्भर नहीं रहती। अगर वे छिन भी जाएं, तब भी आप नाकाम नहीं होते, क्योंकि जो सच में मायने रखता है, वह बाहर से नहीं आता, बल्कि वह आपके भीतर से ही निकलता है।
विज्ञापन


इन्सान खुद पर जीत हासिल कर सकता है। बस इसके लिए यह जानना जरूरी है कि आपकी हर समस्या इस बात की ओर इशारा करती है कि आप कैसे सोचते हैं, कैसे प्रतिक्रिया करते हैं और कैसे उत्तर देते हैं। जो आपको लगता है कि आपको नहीं मिल रहा, वह अक्सर बताता है कि आप क्या देना भूल गए हैं। जिस बात पर आपको गुस्सा आता है, वह वही गुण होता है, जिसे आप अपने भीतर देखने से बचते हैं। अगर किसी चीज को छोड़ना है, तो उसके बदले कुछ नया रचनात्मक सीखें। आप जो करते, देखते और महसूस करते हैं, वह यह नहीं बताता कि आप कौन हैं, बल्कि वह यह बताता है कि आप अभी कैसे हैं, और इसे बदला भी जा सकता है। आप वही गढ़ते हैं, जिस पर आप विश्वास करते हैं, आप वही देखते हैं, जिसकी आप तलाश करते हैं; और अंततः, आपके पास वही होता है, जो आप दुनिया को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले खुद को बदलें
बदलाव की शुरुआत बाहर से नहीं, भीतर से होती है। हालात, समय और लोग केवल आईना होते हैं, जबकि वास्तविक बदलाव हमारी सोच, हमारी प्रतिक्रिया और हमारे चुनावों से जन्म लेता है। नया साल नया अवसर देता है, पर नई जिंदगी वही पाता है, जो पुरानी आदतों को छोड़ने का साहस करता है। आप वही गढ़ते हैं, जिस पर आप विश्वास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed