फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Jeevan Dhara: Have the courage to face yourself, the key is to maintain balance in life

जीवन धारा: खुद से रूबरू होने का साहस रखें, सूत्र- जीवन में संतुलन बनाकर चलें

Wed, 15 Apr 2026 08:40 AM IST
Pavan जॉर्डन बी पीटरसन
जॉर्डन बी पीटरसन Published by: Pavan Updated Wed, 15 Apr 2026 08:40 AM IST
सार

जब व्यक्ति यह निर्णय लेता है कि वह अपनी कमियों को समझेगा और उन्हें दूर करने का प्रयास करेगा, तब वह अपने भीतर एक गहरे संवाद की शुरुआत करता है। यह संवाद उसे अपने वास्तविक स्वरूप के निकट ले जाता है।

विज्ञापन
Jeevan Dhara: Have the courage to face yourself, the key is to maintain balance in life
खुद से रूबरू होने का साहस रखें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी नाराजगी को केवल एक नकारात्मक भावना मानकर नजरअंदाज करना उचित नहीं है। यह दरअसल हमारे भीतर से आने वाला एक संकेत है, जो हमें हमारी छिपी हुई सच्चाइयों और अधूरी समझ के बारे में बताता है। यदि हम ठहरकर इसे समझने का साहस करें, तो यही नाराजगी आत्म-ज्ञान और आंतरिक विकास का माध्यम बन सकती है। निस्संदेह, इसमें कुछ कमियां व विकृतियां भी होती हैं, और जब यह अहंकार और छल के साथ जुड़ जाती है, तो हमारे पतन का कारण भी बन सकती है। लेकिन यही वह मोड़ है, जहां हमें इसे अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी शक्ति में बदलना होता है। जब हम अपनी नाराजगी को समझदारी, विनम्रता और सत्य के साथ संतुलित करते हैं, तो वह हमें भीतर से मजबूत बनाती है और ऊंचाइयों की ओर ले जाती है।
विज्ञापन


नाराजगी का अर्थ हमेशा दो स्थितियों की ओर इशारा करता है। पहला, जब व्यक्ति स्वयं अपरिपक्व होता है। ऐसी स्थिति में उसे शिकायतों में उलझे रहने के बजाय स्वयं को अनुशासित करना चाहिए, अपने भीतर झांकना चाहिए और जीवन की जिम्मेदारियों को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। दूसरा, जब वास्तव में अन्याय या दमन मौजूद होता है। इस परिस्थिति में चुप रहना केवल कमजोरी नहीं, बल्कि एक नैतिक चूक बन जाता है।
विज्ञापन


तब आवाज उठाना आवश्यक हो जाता है, क्योंकि अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना ही सच्चे अर्थों में मानवता का परिचायक है। मनुष्य को यह समझना चाहिए कि उसे कब अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना चाहिए। दरअसल, जब उसके भीतर बदले की भावना पनपने लगे, जब उसके विचारों में विनाश और आक्रोश का विष भरने लगे, तब उसे समझ जाना चाहिए कि स्थिति अब असहनीय हो चुकी है। उस समय मौन रहना विनाश के समान है और साहस के साथ सत्य का पक्ष लेना ही उस विष को समाप्त करने का एकमात्र मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब व्यक्ति यह निर्णय लेता है कि वह अपनी कमियों को समझेगा और उन्हें दूर करने का प्रयास करेगा, तब वह अपने भीतर एक गहरे संवाद की शुरुआत करता है। यह संवाद उसे अपने वास्तविक स्वरूप के निकट ले जाता है। यह वही प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति अपने अंतःकरण की आवाज को सुनता है और उसे समझने का प्रयास करता है। जब मनुष्य ईमानदारी से स्वयं को समझने का प्रयास करता है, तब वह उस सत्य के संपर्क में आता है, जो उसे सही दिशा दिखाता है। जीवन का संतुलन इसी में निहित है कि हम अपनी भावनाओं को न दबाएं, बल्कि उन्हें समझें; अपनी कमियों से न भागें, उन्हें स्वीकार कर सुधारें और अन्याय के सामने न झुकें, बल्कि सत्य और साहस के साथ उसका सामना करें।  -12 रूल्स फॉर लाइफ के अनूदित अंश


सूत्र - जीवन में संतुलन बनाकर चलें
नाराजगी को दबाने या उससे भागने के बजाय उसे समझना सीखें, क्योंकि यही आपके भीतर छिपे सत्य का द्वार खोलती है। भावनाएं आपकी शत्रु नहीं, मार्गदर्शक हैं। उन्हें संयम, विवेक और सत्य के साथ संतुलित करें। यही संतुलन आपको आत्म-ज्ञान, आंतरिक शक्ति और सच्ची सफलता की ओर ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed