फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Jeevan Dhara Curiosity is key to mysteries of life, every person must recognize his ignorance

जीवन धारा: जिज्ञासा जीवन के रहस्यों की कुंजी है, हर व्यक्ति को अपनी अज्ञानता को पहचानना चाहिए

Sat, 23 Aug 2025 07:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा विलार्ड बॉयल
विलार्ड बॉयल Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 07:00 AM IST
सार

यदि आप कुछ नया जानने की इच्छा रखते हैं, तो दुनिया आपके लिए अनंत संभावनाओं से भरी है। सुकरात का भी मानना था कि हर व्यक्ति को अपनी अज्ञानता को पहचानना चाहिए।
 

विज्ञापन
Jeevan Dhara Curiosity is key to mysteries of life, every person must recognize his ignorance
जिज्ञासा जीवन के रहस्यों की कुंजी है (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

मेरी मां ने मुझे कई वर्षों तक घर पर पढ़ाया। वह एक जिज्ञासु महिला थीं। उनकी सुकराती शिक्षण शैली ने मुझमें गहरी जिज्ञासा पैदा की। मां मुझे खुद ज्ञान तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करती थीं। जीवन में, जिज्ञासा ही वह चिंगारी है, जो हमें आगे बढ़ाती है। यदि आप कुछ नया जानने की इच्छा रखते हैं, तो दुनिया आपके लिए अनंत संभावनाओं से भरी है। जैसे सुकरात का मानना था कि हर व्यक्ति को अपनी अज्ञानता को पहचानना चाहिए और सत्य की खोज करनी चाहिए।

विज्ञापन


बेल लैब्स में काम करते हुए मैंने पाया कि जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने वाला वातावरण कितना महत्वपूर्ण है। वहां कोई सख्त योजना नहीं थी, कोई सालाना लक्ष्य नहीं। बस, स्वतंत्रता थी नए विचारों को आजमाने की। अपने सहयोगी जॉर्ज ई. स्मिथ के साथ मिलकर ‘चार्ज-कपल्ड डिवाइस’ (सीसीडी) का आविष्कार किया। जीवन का अर्थ कोई भव्य रहस्य नहीं है जो बाहर खोजा जाए, बल्कि यह हमारे रोजमर्रा के क्षणों, संबंधों और हम जिस तरह से जीते हैं, उसमें पाया जाता है। मेरे जीवन में सफलता इसलिए फली-फूली, क्योंकि मेरे वातावरण में जिज्ञासु लोग थे। जीवन में हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाएं, काम को कभी बोझिल न समझें, बल्कि सहज और आनंददायक बनाएं। मैंने अपनी जिम्मेदारियों को सिर्फ एक कर्तव्य के रूप में नहीं देखा, हर काम में आनंद पाया। चुनौतियों का उत्साहपूर्वक सामना करें और केवल नौकरी करने में जीवन के दिन कम न करें, बल्कि अपने काम में आनंद खोजने का हरदम प्रयास करें। जीवन में जिज्ञासु बनें, सवाल पूछें, और दुनिया को खोजें।
विज्ञापन


अगर हम जिज्ञासा को जीवित रखेंगे, तो जीवन कभी उबाऊ नहीं होगा। मेरी जिंदगी में कई ऐसे पल आए जहां मैं अकेला था। मैंने खुद से कहा, ‘अब तुम अकेले हो। कोई मदद नहीं आएगी। मुझे ही करना होगा।’ जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ रहें। अगर कुछ करना है, तो पूरे मन से करें। हमें सबसे बेहतर होने की जरूरत नहीं, बस अपना सर्वश्रेष्ठ करने की जरूरत है। जीवन में हर चुनौती का सामना करें, लेकिन इस दौरान अपने लोगों को न भूलें। हमारा जीवन जिज्ञासा, दृढ़ता, नवाचार और प्यार से भरा होना चाहिए। खुद पर भरोसा करें, नए विचारों को अपनाएं, और अपनों को साथ रखें। जीवन एक साहसिक कार्य है, जो आश्चर्य से भरा है, जो अतृप्त जिज्ञासा और जीवन के प्रति प्रेम से प्रेरित है। इसे गले लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed