फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Irrfan khan an actor who speaks with eyes

इरफ़ान ख़ान - कागज़ पर लिखे संवाद उसकी आंखों में उतर आते थे

Wed, 29 Apr 2020 06:32 PM IST
दीपाली अग्रवाल दीपाली अग्रवाल
दीपाली अग्रवाल Published by: दीपाली अग्रवाल Updated Wed, 29 Apr 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Irrfan khan an actor who speaks with eyes

वैसे तो सबसे आसान भाषा है आंखों की, होंट झूठ बोलते हैं तब भी आंखें सच बता ही देती हैं। लेकिन वो विपरीत था, आंखों का अभिनेता। जो अपने किरदार इतना जीता कि कागज पर लिखे संवाद उसकी आंखों में उतर आते थे। उसके होंठ बोलते डायलोग तो आंखें किरदार गढ़ती थीं। उनके भीतर लाल डोरे जिनमें जितना गुस्सा दीखता, उतना ही ग़म भी।

विज्ञापन


इरफ़ान पर एक गाना फ़िल्माया गया है ‘मैंने दिल से कहा ढूंढ़ लाना ख़ुशी’। इस पूरे गीत में न ही कोई संवाद है न विशेष दृश्य, इस गीत में अगर कुछ ख़ास है तो वो इरफ़ान हैं। ऐसे इरफ़ान जो आपको अपने भीतर भी महसूस होंगे।
विज्ञापन


एक अकेला आदमी, मेलन्कोलिक जो हर हाल में राज़ी है। फिर एक कैफ़े में बैठे इरफ़ान से ज़्यादा इस ये एक्ट और कौन दिखा पाता भला। गीत के किसी भी और पहलू से अधिक उनका अभिनय आपके भीतर उस दीवार पर प्रवेश करता है, जिसके पार झाँकने का जी नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता का जीवन भी कितना दुष्कर है। रील में जितना दार्शनिक रहे, रियल में उतना ही विलोम हो सकता है। जब बीमारी की ख़बर लगी होगी इरफ़ान को, तब उन्होंने भी झाँका होगा न दीवार के उस पार।

रिल्के की कविता साझा करते, बीमारी की सूचना देते। इरफ़ान के आख़िरी दिन विदेश और देश के अस्पतालों में बीते। उनके तीमारदार डॉक्टरों से पूछा जाए कि, इरफ़ान की आंखें क्या कहती थीं उन दिनों। बड़ी-बड़ी आंखें जिनमें महीनों के रोग के बाद कितने संवाद, अभिनय, कला, कष्ट, उम्मीद के दरिया इकट्ठे हो गए होंगे। लेकिन फिर बंद हो गयी वे आंखें सदा के लिए।


बहुत बुरे दौर में एक बहुत अच्छा अभिनेता चला गया। इससे बुरा भी और क्या होगा कि उसका आख़िरी दीदार भी कई लोगों को सामने से न होगा। इरफ़ान, पर आने वाले नौसिखिए तुमसे ज़रूर जानेंगे कि 'मूक भी होते हैं संवाद, वे तुमसे आँखों की भाषा सीखेंगे'। सबसे सरल भाषा लेकिन सबसे दुर्लभ अभिनय।

विदा!


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed