फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   IPL 2024 Sunriser Hyderabad Vs Mumbai Indians Is Abhishek Sharma Going To Be A New Star Of Indian Cricket Team

आईपीएल 2024: गुरु युवराज सिंह की राह पर चेला अभिषेक शर्मा

Thu, 28 Mar 2024 01:51 PM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:51 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों में हॉफ सेंचुरी लगाकर अभिषेक शर्मा ने अपनी काबिलियत का एक और परिचय दिया। हालांकि, गुरु युवराज सिंह के पहले टी-20 वर्ल्डकप में 12 गेंदों पर हॉफ सेंचुरी के रिकॉर्ड से थोड़ा पीछे रह गए।

विज्ञापन
IPL 2024 Sunriser Hyderabad Vs Mumbai Indians Is Abhishek Sharma Going To Be A New Star Of Indian Cricket Team
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और पिता राजकुमार शर्मा के साथ अभिषेक शर्मा - फोटो : विनोद पाठक

विस्तार

जैसा गुरु, वैसा चेला... यह बात सनराइजर्स हैदराबाद के नए स्टार अभिषेक शर्मा पर बखूबी फिट बैठती है। युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा भारत के पूर्व ऑलराउंडर और धुरंधर क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना गुरु मानते हैं। युवराज सिंह की तरह अभिषेक शर्मा भी पंजाब से आते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों में हॉफ सेंचुरी लगाकर अभिषेक शर्मा ने अपनी काबिलियत का एक और परिचय दिया। हालांकि, गुरु युवराज सिंह के पहले टी-20 वर्ल्ड कप में 12 गेंदों पर हॉफ सेंचुरी के रिकॉर्ड से थोड़ा पीछे रह गए।

विज्ञापन


अमृतसर में 4 सितंबर 2000 को जन्मे अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा भी क्रिकेटर रहे हैं। पिता की महत्वाकांक्षा ने ही अभिषेक को क्रिकेट के मैदान पर उतरने के लिए प्रेरित किया। पिता अभिषेक को लोकल स्पोर्ट्स क्लब में प्रैक्टिस कराया करते थे और स्थानीय टीमों के साथ वो प्रतिस्पर्धा करते थे।
विज्ञापन


अभिषेक ने अमृतसर के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है और वो पढ़ाई में भी अव्वल थे। क्लास 10 की बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 80 प्रतिशत अंक हासिल किए। अभिषेक शर्मा ने जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है। पंजाब के लिए अंडर-16 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में वर्ष 2015-16 में अभिषेक शर्मा ने 57 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक ने अंडर-19 एशिया कप में भारत की कप्तानी भी की थी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वर्ष 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अभिषेक को 55 लाख रुपए में खरीदा। अपने पहले ही आईपीएल मैच में अभिषेक ने 19 गेंद पर 46 रनों की पारी खेली थी और अपने इरादे बता दिए थे। 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा 277 रनों का स्कोर खड़ा किया। मैन ऑफ द मैच रहे अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर 63 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें सात छक्के और तीन चौके शामिल रहे। अभिषेक से ठीक आधा घंटा पहले उन्हीं के टीममेट ट्रेविस हेड ने 18 गेंद पर हॉफ सेंचुरी लगाकर अपनी टीम के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन यह रिकॉर्ड अभिषेक के आगे कुछ ही मिनट का रहा।

हालांकि, आईपीएल की सबसे तेज हॉफ सेंचुरी राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल के नाम हैं, जिन्होंने 13 गेंदों पर यह करिश्मा किया था। दूसरे नंबर पर के.एल.राहुल और पेट क्यूमिंस हैं, जो 14 गेंदों पर हॉफ सेंचुरी लगा चुके हैं, जबकि यूसुफ पठान, सुनील नारेन और निकोलस पूरन ने 15 गेंदों पर हॉफ सेंचुरी बनाई है।

अभिषेक शर्मा ने अब तक 90 टी-20 मैच खेले हैं और 2282 रन बनाए हैं। उनका अधिकतम स्कोर 112 रन है। अभिषेक गुरु युवराज की भांति स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने टी-20 में 30 विकेट लिए हैं। संकट के समय कप्तान गेंदबाजी के लिए अभिषेक की तरफ देखते हैं। अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के सिलेक्टर्स को मजबूर कर दिया है कि वो अगली बार जब भी टीम का चयन करें तो उनको नजरअंदाज नहीं कर पाएं।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed