{"_id":"69fbf803dc9d41ffc80ad897","slug":"humility-shapes-character-civilization-personality-development-self-discipline-patience-human-relations-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवनधारा: विनम्रता ही चरित्र को आकार देती है","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
जीवनधारा: विनम्रता ही चरित्र को आकार देती है
Thu, 07 May 2026 07:56 AM IST
Devesh Tripathi
रवींद्रनाथ टैगोर
रवींद्रनाथ टैगोर
Published by: Devesh Tripathi
Updated Thu, 07 May 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
जीवन धारा
- फोटो :
अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
सभ्यता केवल औपचारिक शिष्टाचार या बाहरी विनम्रता का नाम नहीं है, बल्कि यह हमारे व्यवहार की वास्तविक सुंदरता का प्रतीक है। सच्ची सभ्यता तब विकसित होती है, जब मनुष्य के भीतर धैर्य, आत्मसंयम और एक शांत व संतुलित मन का निर्माण होता है। यह कोई बनावटी गुण नहीं, बल्कि एक सृजनात्मक कला है, जैसे संगीत, चित्रकला या काव्य। जब हमारे शब्द, हाव-भाव, विचार और कर्म आपस में सामंजस्य स्थापित करते हैं, तब हमारे आचरण में एक ऐसी मधुरता और गरिमा प्रकट होती है, जो दूसरों के हृदय को स्पर्श करती है। इस प्रकार की विनम्रता में कोई स्वार्थ नहीं होता और हमारे व्यक्तित्व की सच्ची अभिव्यक्ति होती है। यही गुण मनुष्य को केवल सामाजिक प्राणी नहीं, बल्कि संवेदनशील और सजग व्यक्तित्व बनाता है। यह हमारे संबंधों में विश्वास और सम्मान की नींव को भी मजबूत करता है।दरअसल, मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति में इतना व्यस्त हो गया है कि वह इस आंतरिक सौंदर्य को धीरे-धीरे भूलता जा रहा है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के चक्कर में हम अक्सर जल्दबाजी में रहते हैं। वे हमें अधीर, असंवेदनशील और कभी-कभी कठोर बना देती हैं। हम केवल अपने लक्ष्य की प्राप्ति पर ध्यान केंद्रित करते हैं, और इस प्रक्रिया में हमारे व्यवहार की कोमलता और शिष्टता कहीं खो जाती है। मनुष्य केवल आवश्यकताओं का दास नहीं है, बल्कि उसके भीतर एक उच्च आदर्श और गहरी चेतना विद्यमान है, जो उसे पूर्णता और एकता की ओर प्रेरित करती है। बस उसे इसे पहचानने की जरूरत होती है।
जब हमारे विचार, भावनाएं और कर्म एक दूसरे के साथ संतुलन में होते हैं, तब हम सच्चे आनंद का अनुभव करते हैं। जब यह सामंजस्य भंग होता है, तब हमें दुख, तनाव और अशांति महसूस होती है। इस प्रकार जीवन की कठिनाइयां भी हमें यह सिखाती हैं कि सच्चा सुख हमारे भीतर ही निहित है। जब हम प्रेम, सहानुभूति और सहयोग के माध्यम से दूसरों के साथ संबंध स्थापित करते हैं, तब हमारा जीवन अधिक व्यापक और अर्थपूर्ण बन जाता है। इसके विपरीत, जब हम अपने आप को दूसरों से अलग कर लेते हैं, तब हमारे भीतर नकारात्मक भावनाएं उत्पन्न होती हैं, जो हमें संकीर्ण और सीमित कर देती हैं। संसार की सच्चाई वस्तुओं की अधिकता या उनके आकार में नहीं, बल्कि उनके आपसी संबंधों और सामंजस्य में निहित होती है। यही संबंध जीवन को सुंदर और सार्थक बनाते हैं। प्रकृति का प्रत्येक दृश्य, प्रत्येक परिवर्तन और प्रत्येक गति हमें इसी एकता और संतुलन का संदेश देता है। जब हम इस सत्य को समझते हैं और अपने जीवन में अपनाते हैं, तब हमारा जीवन केवल आवश्यकताओं की पूर्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह एक उच्च, सुंदर और आनंदमय अनुभव में परिवर्तित हो जाता है। - ‘पर्सनैलिटी’ के अनूदित अंश