फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   How much do milk strengthen our bones Experts say narrative based on limited studies

दूसरा पहलू: दूध से कितनी मजबूत होती हैं हमारी हड्डियां? विशेषज्ञ तो कुछ और ही कहते हैं

Wed, 27 Aug 2025 07:58 AM IST
शुभम कुमार सिमर बजाज
सिमर बजाज Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 07:58 AM IST
सार

हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं, लेकिन विशेषज्ञ तो कुछ और ही कहते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि दूध पीने से फ्रैक्चर नहीं होता, यह नैरेटिव सीमित अध्ययनों और डेयरी उद्योगों के हितों के आधार पर गढ़ा गया है।

विज्ञापन
How much do milk strengthen our bones Experts say narrative based on limited studies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

2020 में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, जो दूध नहीं पीते हैं, उनकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रेने रिजोली कहते हैं कि हड्डियों को मजबूत करने का दूध से शायद ही कोई संबंध है? बचपन से ही हम सुनते आ रहे हैं कि दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। स्कूली पोषण कार्यक्रमों और विज्ञापनों में भी बताया जाता है कि दूध स्वस्थ आहार का एक आवश्यक हिस्सा है। एक कप दूध में 300 मिलीग्राम पोषक होते हैं। इसलिए करीब तीन कप दूध प्रतिदिन पीना चाहिए।
विज्ञापन


इस संबंध में एमिडिमियोलॉजी और न्यूट्रीशन विशेषज्ञ डॉ. वाल्टर विलेट का कहना है कि यह नैरेटिव सीमित अध्ययनों और डेयरी उद्योगों के आधार पर गढ़ा गया है। पोषण वैज्ञानिक डॉ. क्रिस्टोफर गार्डनर कहते हैं, ‘अमेरिका के एक तिहाई से ज्यादा लोगों को लैक्टोज (दुग्धशर्करा) पचाने में परेशानी होती है, इसलिए किसी को भी गाय का दूध पीने की जरूरत नहीं है। लेकिन, कई उच्च जोखिम वाले समूहों के लिए पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम प्राप्त करना महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके बेहतर स्रोत भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


कैल्शियम तंत्रिका, मांसपेशियों, हृदय के कार्य के साथ-साथ हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। अमेरिका में एक वयस्क के लिए 1,000 से 1,200 मिलीग्राम व ब्रिटेन में 700 मिलीग्राम कैल्शियम प्रतिदिन जरूरी बताते हैं। डॉ. विलेट कहते हैं कि 1999 से 2023 के बीच दूध पर 79 पेपर प्रकाशित हुए, जिनमें एक तिहाई से अधिक डेयरी उद्योग से संबंधित थे। 2020 में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, जो दूध नहीं पीते हैं, उनकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रेने रिजोली कहते हैं कि हड्डियों को मजबूत करने का दूध से शायद ही कोई संबंध है?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात के भी कोई प्रमाण नहीं हैं कि दूध का सेवन फ्रैक्चर रोकता है। डॉ. रिजोली के अनुसार, व्यायाम व आहार स्वस्थ हड्डियों के लिए जरूरी है। न्यूट्रीशनल एमिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. जेरी नीव्स कहती हैं कि दूध, प्रोटीन, पोटेशियम और फॉस्फोरस जैसे अन्य पोषक तत्वों के साथ, कैल्शियम के सबसे सुविधाजनक स्रोतों में से एक हो सकता है। आपको दूध अच्छा लगता है, तो इसे पिएं। अगर आपको दूध पसंद नहीं है या इसके लैक्टोज को पचाने में दिक्कत है, तो टोफू, बोनी फिश, पत्तेदार सब्जियां और फोर्टिफाइड संतरे का जूस या पौधों पर आधारित दूध भी कैल्शियम के अच्छे स्रोत हो सकते हैं।


विशेषज्ञ कहते हैं कि दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद भी कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं। हालांकि, दूध पीने या न पीने से हड्डियों के फ्रैक्चर का कहीं कोई संबंध नहीं है। हड्डियों को मजबूत रखना है, तो व्यायाम करें व संतुलित आहार लें तथा दूध पीते हैं, तो कोई बुराई भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed