फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   coronavirus madhya pradesh journalist infected with COVID-19 panic in society

मप्र: पत्रकार को कोरोना के चलते दहशत में मप्र के नेता, अफसर और मंत्री

Thu, 26 Mar 2020 12:17 PM IST
Satish Alia सतीश एलिया
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
coronavirus madhya pradesh journalist infected with COVID-19 panic in society
मप्र का यह वरिष्ठ पत्रकार प्रेस कांफ्रेंस के दिन सभी लोगों से मिलता रहा. इसमें वीआईपी भी शामिल थे. - फोटो : Social Media

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को कोरोनावायरस के संक्रमण का जो दूसरा मामला सामने आया उससे प्रशासन, सरकार, राजनेता और पत्रकारों के होश उड़े हुए हैं। वजह है जिस पत्रकार को कोरोना पाजिटव पाया गया, उनकी बेटी को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बावजूद वे विधानसभा की प्रेस दीर्घा से लेकर सेट्रल हाल में पत्रकार, अधिकारी, नेता, मंत्री और विधायक सबसे मिलते रहे थे। वे बतौर मुख्यमंत्री कमलनाथ की आखिरी प्रेस कांफ्रेंस में भी थे, जिसमें कमलनाथ ने इस्तीफे का ऐलान किया था।

विज्ञापन


खास बाात यह है की तकरीबन 200 पत्रकार, इतने ही नेता अफसर इस पत्रकार की लापरवाही से पैदा हुए खौफ से हलाकान हैं। जिला प्रशासन भी दो तरह की बात कहकर खौफ को बढ़ा रहा है। सेल्फ आइसोलेशन की सलाह दी जा रही है, जबकि पत्रकार के संपर्क में आए सभी लोग जनता कर्फ्यू और तब से अब तक अपने अपने परिवार के संपर्क में ही बने रहे हैं। 
विज्ञापन


बीते रविवार को प्रोफेसर कॉलोनी में पॉजिटिव मिली लड़की के पिता में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। लड़की के पिता। अपने खुद के अखबार के प्रधान संपादक हैं। उनके भाई प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ताओ के पैनल में है और वे टीवी चैनलों पर डिबेट में शामिल होते हैं। पत्रकार की बेटी लंदन से से लौटी थी। कुछ दिन बाद बीमार हुई तो जिला अस्पताल भोपाल में टेस्ट कोरोना पाजिटव पाया गया। उसे होम कोरोन्टाइन और परिवार को आइसोलेशन में रखा गया। लेकिन पत्रकार ने इसकी खबर छपने पर अखबारों और पत्रकारो को एफ आई आर कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं वे खुद आइसोलेशन के बजाय सब जगस घूमते भी रहे। वे 20 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे।  इसमें कमलनाथ ने इस्तीफे का ऐलान किया था। पत्रकार में संक्रमण सामने आने पर कमलनाथ ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। सीएम हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के सभी विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों समेत करीब 200 पत्रकार मौजूद थे।

मध्य प्रदेश के 6 जिलों में संक्रमण पहुंच चुका है। अब तक जबलपुर में 6, इंदौर में 4, भोपाल में 2, उज्जैन, ग्वालियर और शिवपुरी में एक-एक पॉजिटिव केस मिल चुका है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 15 हो गई है। उज्जैन की संक्रमित 65 वर्षीय महिला की बुधवार को मौत हो चुकी है। यह मप्र में कोविद -19 संक्रमण से हुई पहली मौत है। 

coronavirus madhya pradesh journalist infected with COVID-19 panic in society
कोरोनावायरस से मप्र ही नहीं पूरे देश में दहशत के हालात हैं. - फोटो : self

17 मार्च को लंदन से लौटी थी पत्रकार की बेटी
बता देें कि पत्रकार की 26 वर्षीय बेटी 17 मार्च को लंदन से दिल्ली पहुंची थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद डॉक्टर्स ने उसे फिट घोषित किया। इससे बाद वह शताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर भोपाल आई। फिर परिजन ने कलेक्टर तरुण पिथौड़े से संपर्क कर उसकी कोरोना जांच की मांग की। इस पर जेपी अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने घर पहुंचकर लड़की के थ्रोट के सुआब का नमूना लिया, इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।  पत्रकार का परिवार भोपाल के जाने-माने  परिवारो में शुमार है।  पत्रकार के पिता भोपाल के आखिरी नवाब के प्रशासन में अधिकारी रहे थे।

कमलकांत कमलनाथ से भी मिले और शिवराज से भी !
कमलनाथ की बतौर सीएम आखिरी पीसी में सबसे मिले  पत्रकार के बारे में कहा जा रहा है कि वे कमलनाथ सरकार जाने के बाद बनी शिवराज सरकार के भी कई  प्रभावशाली लोगों बधाई और शुभकामनाएं देने उनसे मिले थे। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने खुद को आइसोलेट करने की जानकारी देते हुए पूरे विधानसभा को भी ऐसा ही करने को कहा है।

उन्होंने आदेश में इस संक्रमित पाए गए पत्रकार की विधानसभा भवन और परिसर में रही उपस्थिति का हवाला दिया है। कहा यह भी जा रहा है कि पूर्व सीएम कमलनाथ अब भले आइसोलेशन में हो लेकिन वे वर्तमान सीएम शिवराज से शपथ के बाद एक से ज्यादा बार मिले और अन्य नेताओं अफसरो से भी। उनकी प्रेस कांफ्रेंस में रहे सैकड़ो लोग हजारों लोगों के संपर्क में आ चुके हैं।

तो क्या प्रदेश में सत्ता के तख्ता पलट की जल्दबाजी की वजह से और इस संधिकाल में हुई भारी लापरवाही ने प्रदेश में पत्रकारों, नेताओं, अफसरों से लेकर उनके संपर्क में आए सभी लोगों को बारी खतरे की आशंका में नहीं डाल दिया है? 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

            

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed