फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Anushka Sharma's celebration on Virat Kohli's 50th ODI century will always be remembered

विराट का शतक ही नहीं, अनुष्का की ये 'दिल खोल' हंसी भी याद रहेगी....

Wed, 15 Nov 2023 08:41 PM IST
Vibhas Sane विभास साने
Updated Wed, 15 Nov 2023 08:41 PM IST
सार

विराट आउट होकर लौट रहे थे, तब भी अनुष्का खड़े होकर तालियां बजा रही थीं। विराट की नजर भी एक बार उनकी ओर गई। पवेलियन में लौटने के बाद विराट टी-शर्ट बदलकर गैलरी में आए। ठीक ऊपर स्टैंड में पहली कतार में अनुष्का बैठी थीं। विराट पूरी गर्दन गैलरी से बाहर निकालकर बाहर की ओर झांकते हैं। हालांकि, अनुष्का को नहीं देख पाते। बहरहाल, कैमरे में यह सब कैद हो जाता है।

विज्ञापन
Anushka Sharma's celebration on Virat Kohli's 50th ODI century will always be remembered
विराट के शतक पर जश्न मनाती अनुष्का शर्मा। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

साल 2013। भारत को विश्व कप जीते हुए दो साल बीत चुके थे। विराट कोहली नाम का सितारा उभर रहा था। एक एड शूट के दौरान उनकी अनुष्का शर्मा से मुलाकात होती है। इस मुलाकात के बारे में विराट कोहली कहते हैं, ''मैं काफी घबराया हुआ था। एक मजाक के साथ हमारी दोस्ती शुरू हुई थी।'' ...अब 10 साल आगे बढ़ते हैं। हम आज की तारीख यानी 15 नवंबर 2023 की बात कर रहे हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली ने वनडे में 50 शतक लगाकर अपने हीरो सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ये तो हुई विराट की उपलब्धि, लेकिन हम दोबारा अनुष्का पर लौटते हैं। कोहली की पारी के दौरान उनके चेहरे के हर हावभाव और खासकर शतक के बाद उनकी वो 'दिल खोल' हंसी भी उसी फ्रेम में दर्ज हो गई, जिसमें विराट का शतक जम चुका है। वो हंसी जो इस उपलब्धि के महत्व को गाढ़ा करती है, अनुष्का की बत्तीसी में से सिर्फ उनकी हंसी नहीं, उनका दिल झांक रहा था। एक प्यार भरा दिल। वानखेड़े के पिच से लेकर दीर्घा में बैठीं अनुष्का तक एक प्यार भरा इंद्रधनुष खिंचा हुआ था, जिस पर चढ़ कर दो मोहब्बत भरे दिल लाखों की भीड़ के बीच भी सिर्फ एक दूसरे तक पहुंच रहे थे। प्यार का ये इंद्रधनुष भी अब उसी फ्रेम में सदा के लिए दर्ज हो गया है।
विज्ञापन


जब कोहली के खिलाफ अपील हुई
बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के पवेलियन के ठीक ऊपर गैलरी में कुछ हस्तियां बैठी थीं। उनमें अनुष्का शर्मा भी थीं। जब कोहली फॉर्म में नहीं होते, तब अनुष्का के बारे में सोशल मीडिया पर कई बातें कही जाती हैं, लेकिन इससे न अनुष्का, न विराट, दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ता। पड़ना भी नहीं चाहिए। ...रोहित के आउट होने के बाद कोहली मैदान पर आए। महज दो गेंदों का सामना किया था। तभी न्यूजीलैंड ने LBW की जोरदार अपील की। कोहली आश्वस्त थे कि वे आउट नहीं हैं। अंपायर ने भी नॉटआउट करार दिया, लेकिन न्यूजीलैंड ने DRS ले लिया। वे नॉटआउट ही थे। अनुष्का हाथ जोड़े खड़ी थीं। मैदान की बड़ी स्क्रीन पर जब नॉटआउट लिखा हुआ आया तो उन्होंने गहरी सांस ली। विराट भी मुस्कुराए।  
विज्ञापन


 

Anushka Sharma's celebration on Virat Kohli's 50th ODI century will always be remembered
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
अनुष्का की ये हंसी कुछ अलग थी
कोहली ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया। वे 98 रन पर खेल रहे थे। लेग साइड में तेजी से दो रन लेकर उन्होंने शतक पूरा किया। वनडे में 50वां शतक पूरा करते ही वे दौड़ते हुए उछले। हाथ उठाकर पहले स्टैंड्स में बैठे अपने हीरो सचिन तेंदुलकर के प्रति सम्मान व्यक्त किया। सचिन खड़े होकर ताली बजा रहे थे। फिर स्क्रीन पर अनुष्का दिखाई दीं। उनके चेहरे पर भाव पढ़े जा सकते थे। 2013 में हुई दोस्ती, चार साल के इश्क के बाद 2017 में हुई शादी, फिर विराट के करियर में आए उतार-चढ़ाव के बाद 2023 में लगा पचासवां शतक। 10 साल में विराट के इस सभी दौर की अनुष्का साक्षी रहीं। शतक के बाद वे दिल खोलकर तकरीबन चीखते हुए हंस रही थीं, फख्र से भरी उस हमसफर की तरह, जिसकी मौजूदगी विराट के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है। अपनी हथेली को होठों पर लेकर उन्होंने विराट के लिए खुशी का इजहार किया। सारा जश्न मना लेने और दस्तानों को दोबारा पहनने से पहले कोहली ने भी यही किया।

रील-लाइफ में अनुष्का ने स्क्रिप्ट के मुताबिक दर्जनों किरदार अदा किए हैं। वहीं, विराट रियल-लाइफ में रन मशीन की तरह एक के बाद उपलब्धियां हासिल करते रहे हैं। कोहली के शतक के बाद अनुष्का की खुशी ठीक वैसी ही थी, जैसे वे यह जानती रहीं हों कि बरसों का संघर्ष एक दिन बहुत खूबसूरती के साथ विराट से इसी तरह टकराने वाला था। विराट के जुनून का अंजाम इससे बेहतर क्या होता कि मैदान उनके हीरो सचिन तेंदुलकर और उनकी हमसफर अनुष्का शर्मा, दोनों मौजूद थे। अनुष्का की खुशी देखकर गौरव कपूर को दिया विराट का इंटरव्यू याद आ गया, जिसमें उन्होंने अनुष्का के लिए गर्व के साथ कहा था, ''सब लेडी लक का कमाल है। हमें ता अक्ल ही नहीं थी कुछ लाइफ में। पिछले चार साल में काफी अक्ल आ गई है उनकी वजह से।''

गैलरी से अनुष्का को ढूंढते रहे विराट
इतना पढ़ लिया हो तो थोड़ा और रुकिए। वानखेड़े के मैदान पर विराट-अनुष्का की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। विराट आउट होकर लौट रहे थे, तब भी अनुष्का खड़े होकर तालियां बजा रही थीं। विराट की नजर भी एक बार उनकी ओर गई। पवेलियन में लौटने के बाद विराट टी-शर्ट बदलकर गैलरी में आए। ठीक ऊपर स्टैंड में पहली कतार में अनुष्का बैठी थीं। विराट पूरी गर्दन गैलरी से बाहर निकालकर बाहर की ओर झांकते हैं। हालांकि, अनुष्का को नहीं देख पाते। बहरहाल, कैमरे में यह सब कैद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed