फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   American Actress Demi Moore As Hester Prynne in Scarlet Letter Written By Nathaniel Hawthorne

विश्व सिनेमा की जादुई दुनिया: डेमी मूर और स्कारलेट लेटर

Thu, 10 Nov 2022 03:35 PM IST
Dr. Vijay Sharma डॉ. विजय शर्मा
Updated Thu, 10 Nov 2022 03:35 PM IST
सार

करीब पौने दो सौ साल पहले प्रकाशित ‘द स्कारलेट लेटर’ की नायिका हेस्टर प्रिन को परदे पर कई निर्देशकों ने प्रस्तुत किया है। कई अभिनेत्रियों ने इस भूमिका को किया है। क्या आपने इस भूमिका में डेमी मूर को देखा है?

विज्ञापन
American Actress Demi Moore As Hester Prynne in Scarlet Letter Written By Nathaniel Hawthorne
स्कारलेट लेटर में डेमी मूर - फोटो : facebook

विस्तार

विश्व साहित्य को नैथेनियल हॉथर्न का उपहार है- हेस्टर प्रिन। करीब पौने दो सौ साल पहले प्रकाशित ‘द स्कारलेट लेटर’ की नायिका हेस्टर प्रिन को परदे पर कई निर्देशकों ने प्रस्तुत किया है। कई अभिनेत्रियों ने इस भूमिका को किया है। क्या आपने इस भूमिका में डेमी मूर को देखा है? अगर नहीं देखा है तो तत्काल देख लीजिए।

विज्ञापन


हेस्टर प्रिन, विवाहिता हैं, मगर संतान नहीं है। पति के न रहने पर स्वयं को विधवा समझते हुए एक व्यक्ति से उसका संबंध बनता है और वह मां बनती है। प्रिन का प्रेमी उसी समाज का एक बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति है मगर वह किसी को अपनी बच्ची के पिता का नाम नहीं बताती है। इस सनसनी मचाने वाले उपन्यासकार हॉथर्न को अमेरिका के सर्वोत्तम लेखक की संज्ञा मिली है।

विज्ञापन

 

हेस्टर प्रिन को व्यभिचार की सजा के तौर पर गले में ‘ए’ (अडल्ट्री) लटकाना होता है। बदचलनी का प्रतीक ‘ए’ उसके साथ नत्थी कर दिया जाता है। पति को जब पता चलता है तो वह पादरी और पत्नी दोनों को तंग करता है। प्रिन की कब्र पर ‘ऑन ए ब्लैक बैकग्राउंड, द लैटर ए, इन रेड’ मात्र इतना ही लिखा है। 1995 में डेमी मूर को नायिका बना कर रॉलैंड जोफ़े ने इसी नाम से फिल्म बनाई। फ़िल्म उपन्यास से काफ़ी छूट लेकर बनाई गई है। हेस्टर प्रिन से पहले डेमी मूर को देख लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अमेरिका के न्यू मेक्सिको में 11 नवम्बर 1962 को चार्ल्स हरमोन तथा विर्जिनिया के घर डेमी का जन्म हुआ। डेमी के जन्म के पूर्व उसका पिता उसकी मां को छोड़ चुका था। उसका सौतेला पिता, डैनी ग्वान्स लड़की के जीवन में कोई विशिष्ट योगदान न कर सका। सौतेले पिता के अस्थिर जीवन, बार-बार काम बदलने से परिवार भी अस्थिर रहा। कभी न्यू मैक्सिको, कभी ओहायो और कभी वाशिंगटन घूमता रहा। माता-पिता शराब पीते, बहस करते और मारपीट करते।

‘इनसाइड आउट’ में बयां की जीवनगाथा

बचपन में बलात्कार की शिकार डेमी ने अपने जीवन को अपनी किताब ‘इनसाइड आउट’ में विस्तार से लिखा है। जल्द ही उसने स्कूल छोड़ दिया और 18 साल की उम्र में रॉक संगीतज्ञ फ़्रेडी मूर से शादी की। शादी केवल चार साल टिकी, उसे कोकीन की लत लग गई, वह खब्बूस हो गई। तीन साल बाद उसने अपना इलाज कराया।

 

डेमी मूर टीवी, स्टेज पर काम कर रही थी फ़िल्मी दुनिया में सफल और एक सबसे मंहगी अभिनेत्री का जीवन बहुत उथल-पुथल वाला रहा। शुरुआत से उसे ऐसी भूमिकाएं (‘ब्लेम इट ऑन रिओ’, ‘अबाउट लास्ट नाइट...’) मिलीं जहां उसे कपड़े उतारने थे और उसने वे भूमिकाएँ कीं, खूब नाम कमाया। वैनिटी फ़ेयर पत्रिका के कवर पर उसका गर्भवती नग्न फ़ोटो अभी भी लोग भूले नहीं होंगे। उसका शरीर ही उसका मूल्य था।

 

जॉन बेरी के संगीत से सजी, जोफ़े की फ़िल्म ‘द स्कारलेट लेटर’ में डेमी कई बार कपड़े उतारती है। जब नायिका सेलम आती है तो वह लेस लगे बहुत बढ़िया कपड़े और काला कुलीन हैट पहने हुए है। नाव से उसके उतरे खूब सारे सामान के साथ लकड़ी का एक बाथटब भी है। इससे जाहिर है कि बाथटब है तो नायिका नहाएगी और नहाएगी तो कपड़े भी उतारेगी। वैसे इस फिल्म में एक नहीं दो औरतें नग्न नहाती हैं। गुलाम मूक सहायिका मिटुबा हेस्टर प्रिन के स्नान की तैयारी करती है।

American Actress Demi Moore As Hester Prynne in Scarlet Letter Written By Nathaniel Hawthorne
स्कारलेट लेटर - फोटो : Twitter

हेस्टर पादरी का ध्यान करती हुई स्नान करती है, स्नान का पूरा दृश्य बहुत उत्तेजक, बहुत मादक है। फ़िल्म में पादरी के शरीर के विषय में नायिका मादक कल्पना करती है। जब पादरी और हेस्टर केलीक्रीड़ा में मग्न हैं तब भी मिटुबा उन्हें छिप कर देखती है, वह कपड़े उतार कर अपनी मालकिन के बाथटब में लेटती है, हस्तमैथुन करती है। श्वेत-अश्वेत समलैंगिक संबंध का संकेत उपन्यास में कहीं नहीं है, जबकि यह फ़िल्म इसका संकेत ही नहीं देती बल्कि काफ़ी कुछ दिखाती भी है।
 

एक्शन से भरपूर सवा दो घंटे की इस फ़िल्म में पादरी डिम्सडेल (गेरी ओल्डमैन) को रोमांटिक रूप में प्रस्तुत किया गया है। वह गर्म खून, जीवन और सेक्स से भरा हुआ एक हीरो है। उपन्यास की भांति वह कमीना और अपराधबोध से घिरा हुआ नहीं है। कमजोर है, साथ ही प्रेमी भी है। वह नहीं मानता है कि हेस्टर प्रिन से संबंध स्थापित करके उसने कोई पाप किया है।

वह यौन स्वतंत्रता की बात करता है, धार्मिक सहनशीलता की दुहाई देता है। उसे अपराध बोध अनुभव नहीं होता है। वह मरता भी नहीं है बल्कि हेस्टर के गले से फ़ंदा उतार कर अपने गले में डाल लेता है। उसकी बड़ी, नम आंखें हेस्टर से माफी मांगती हुई और समझदारी की अपेक्षा करती हुई लगती हैं।

अंत अविश्वसनीय और काल्पनिक

इस फिल्म का अंत अविश्वसनीय और काल्पनिक लगता है। यह दर्शकों को हास्य की ओर ले जा कर कथानक की गंभीरता को कम करता है। वैसे दोनों का प्रेम, आज के समय में खुद को विधवा सोच रही स्त्री का किसी के प्रति आकर्षित होना शायद गुनाह नहीं माना जाए। अपराध बोध हटा कर फ़िल्म उपन्यास को एक नया मोड़ देती है। फ़िल्म के अंत में नायिका हेस्टर प्रिन अक्षर ‘ए’ हटा देती है और पादरी तथा बेटी पर्ल के साथ अपना जीवन अपने ढंग से बिताने के लिए चल पड़ती है।

 

देखें डेमी मूर का जीवन कैसा चल रहा है। तलाक के कुछ साल बाद डेमी ने प्रसिद्ध अभिनेता ब्रूस विलिस से 1987 में शादी की जो 2000 तक चली। तलाक के बाद भी दोनों बच्चियों को पालना तथा तय किए प्रोजेक्ट को समाप्त करने के लिए दोनों ने साथ काम किया। दोनों की तीन बेटियां हैं, वैसे दोनों ने शादी भी कर ली है। डेमी मूर के तीसरे पति का नाम एश्टन कचर है जो प्रसिद्ध सिने अभिनेता है, दोनों अलग हो चुके हैं।
 

डेमी मूर की फिल्में

डेमी मूर ने टीवी में काम किया, ‘द हंचबैक ऑफ़ नोट्र डैम’ (एस्मेराल्डा का स्वर) जैसी कई फिल्मों में अपनी आवाज दी। एक समय की सबसे अधिक मांग में रहने वाली डेमी ने ‘द स्कारलेट लेटर’ के अलावा ‘इनडिसेंट प्रपोजल’, ‘घोस्ट’, ‘डिस्क्लोजर’, ‘द सेवेंथ साइन’, ‘विजडम’, ‘वन क्रेजी समर’, ‘अबाउट लास्ट नाइट’, ‘नो स्मॉल अफ़ेयर’, ‘कॉरपोरेट अनिमल्स’, ‘लव सोनिया’, ‘रफ़ नाइट’, ‘वाइल्ड ओट्स’, ‘मार्जिन कॉल’, ‘अनादर हैप्पी डे’, ‘वेरी गुड गर्ल्स’, ‘द ज्यूरर’, ‘नाऊ एंड दैन’, ‘ए फ़्यू गुड मेन’, ‘द बुचर’स वाइफ़’, ‘मॉर्टल थॉट्स’, ‘नथिंग बट ट्रबल’, ‘वी आर नो एंजेल्स’, ‘स्ट्रिप्टीज’, ‘चार्ली’ज एंजेल्स: फ़ुल थ्रोटल’, ‘हैप्पी टियर्स’, ‘मिस्टर ब्रूक्स’, ‘पैशन ऑफ़ माइंड’, ‘हाफ़ लाइट’ आदि उसकी कुछ फ़िल्में हैं।

‘दि उनबेरेअबल वैट ऑफ़ मैसिव टैलेंट’ (2022) उसकी नवीनतम फिल्म है। उम्र दराज होने के बावजूद डेमी मूर बहुत खूबसूरत दिखती है और खूब सक्रिय हैं।


----------------------------

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed