फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   yadav singh's property seized by ed in mathura

यहां बड़ी कॉलोनी बनाना चाहता था यादव सिंह, इन लोगों ने बुक कराए थे फ्लैट, ईडी ने जब्त की जमीन

Fri, 11 May 2018 04:55 PM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 11 May 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
yadav singh's property seized by ed in mathura
यादव सिंह- फाइल फोटो
काली कमाई का कुबेर यादव सिंह मथुरा में बड़ी कॉलोनी बनाना चाहता था। इसके लिए मथुरा-आगरा के बीच में हाईवे किनारे 4.038 हेक्टेयर जमीन भी खरीद ली गई थी। 
विज्ञापन


फरह ब्लाक के कुरकंदा क्षेत्र में खरीदी गई इस जमीन के सौदे में उस समय के कुछ अफसरों ने भी उसका सहयोग किया था। अब ईडी ने इस संपत्ति को अटैच कर लिया है। 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में चीफ इंजीनियर रहते हुए बड़े घोटाले करने वाले यादव सिंह ने मथुरा में 2010 में जमीन खरीदी थी। जमीन आगरा और मथुरा के सेंटर प्वाइंट फरह ब्लाक के कुरकुंदा क्षेत्र में खरीदी गई। 
विज्ञापन

हाईवे किनारे है जमीन

yadav singh's property seized by ed in mathura
फाइल फोटो
यह जमीन हाईवे के किनारे की है। मौजूदी समय में इसकी कीमत सात करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है। बताया गया है कि जमीन का सौदा करने के लिए यादव सिंह अपने कुछ साथियों के साथ एक सप्ताह तक मथुरा में रहा था। 

उस वक्त मथुरा में कुछ अधिकारी भी यादव सिंह के मिलने वाले थे, जिन्होंने भी जमीन खरीद में उसका सहयोग किया था। यादव सिंह ने जहां जमीन खरीदी थी। आज वहां फ्लैट भी बन रहे हैं। 

यादव सिंह भी एक बड़ी कॉलोनी यहां बनाना चाहता था। हालांकि उस वक्त तो जमीन कृषि भूमि में ली गई थी, लेकिन बाद में भूमि की श्रेणी बदलवाने की तैयारी शुरू कर दी थी। 

कई अफसरों ने बुक कराए थे फ्लैट

yadav singh's property seized by ed in mathura
सांकेतिक चित्र
4.038 हेक्टेयर की यह जमीन यादव सिंह ने पत्नी कुसुमलता के नाम से खरीदी थी। बताया जाता है कि इस कॉलोनी को तैयार करने के बाद मथुरा में कुछ दूसरे स्थानों पर भी कॉलोनियां बनाई जानी थीं। 

यादव सिंह मथुरा में जो कॉलोनी बनाने की तैयारी कर रहा था, उसमें कई अफसरों के फ्लैट भी बनाए जाने थे। इनमें कई अधिकारी तो वो थे जो यादव सिंह के साथ कभी न कभी प्राधिकरण में रहे थे। 

सूत्रों का कहना है कि कई अधिकारियों और यादव सिंह के दोस्तों ने फ्लैट के लिए एडवांस भी दे दिया था। लेकिन अब सभी को अपनी रकम भी डूबी हुई लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed