फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   What did Jammu - Kashmir Police, the Army become Red

ऐसा क्या कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने, सेना हुई लाल

Sat, 28 Sep 2013 02:06 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Sep 2013 02:06 AM IST
विज्ञापन
What did Jammu - Kashmir Police, the Army become Red
वेस्टर्न कमांड के सांबा कैंप पर हुए आतंकवादी हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की लापरवाही पर अब सवाल उठने लगे हैं। सेना का कहना है कि पहले पुलिस पोस्ट पर हमला हुआ और उसके बाद वे ट्रक से हाईवे पर पहुंचे।
विज्ञापन



आतंकवादियों ने करीब 18 किलोमीटर का रास्ता एक घंटे में पूरा किया। वेस्टर्न कमांड से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि हमले के एक घंटे बाद तक वे हाईवे पर घूमते रहे, लेकिन पुलिस की ओर से सेना के कैंप को कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन



यदि सूचना दे दी जाती तो आतंकवादी हमला रोका जा सकता था, लेकिन हमले की सूचना सेना के साथ साझा नहीं की गई। यदि ऐसा होता तो सेना पहले से ही तैयार रहती है और कैंप में पहुंचने से पहले तीनों आतंकवादियों को पकड़ लिया जाता। सेना के अधिकारी चाहते हैं कि इस मामले की जांच भी होनी चाहिए कि ऐसा क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस गेट पर सुरक्षा कम थी, उसी से दाखिल हुए सेना के अधिकारियों ने बताया कि सांबा कैंप में आतंकवादियों के हमले से अंदेशा जताया जा रहा है कि उन्होंने पहले इस इलाके की रेकी की हो, क्योंकि आतंकवादी उस गेट से अंदर दाखिल हुए, जिस गेट पर सुरक्षा बहुत कम थी।


आतंकवादी आसानी से कैंप पहुंचते हैं और  संतरी को गोली मारकर अंदर पहुंच जाते हैं। सेना से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि कैंप में इस तरह से घुसना संदेह पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed