{"_id":"573419cd4f1c1b8a509199b9","slug":"weather-can-be-change-in-next-24-hours-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले चौबीस घंटों में गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले चौबीस घंटों में गर्मी से मिलेगी राहत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 12 May 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में अगले चौबीस घंटों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में आगामी दिनों में मौसम थोड़ा मेहरबान रह सकता है। इसमें हल्की और तेज बारिश होगी। जम्मू संभाग में मौसम में आए बदलाव से अधिकतर स्थानों पर बुधवार को दिन का पारा सामान्य से 1-2 डिग्री नीचे चला गया। कारगिल न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन
पिछले कई दिन से तपिश झेल रहे जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा दो डिग्री कम 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इसके विपरीत रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री चढ़कर 27.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पहलगाम में राहत रही और यहां दिन का पारा 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन रात का न्यूनतम तापमान छह डिग्री चढ़कर 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में दिन का पारा चार डिग्री चढ़कर 18.4 और न्यूनतम पांच डिग्री चढ़कर 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 24.7 और कारगिल में 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 15 मई तक मौसम में बदलाव रह सकता है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।