{"_id":"60f85e128ebc3e6ce54c77a5","slug":"water-crisis-khurja-news-gbd22268250","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 दिन से शुद्ध पानी के लिए भटक रहे 1100 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 दिन से शुद्ध पानी के लिए भटक रहे 1100 परिवार
विज्ञापन
बनैल गांव में हैंडपंप से पानी भरते लोग।
- फोटो : BULANDSHAHR
11 दिन से शुद्ध पानी के लिए भटक रहे 1100 परिवार
पहासू। गांव बनैल में पिछले 11 दिन से 1100 परिवारों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। ऑपरेटर न होने के कारण टंकी से पानी की सप्लाई ठप है। गांव के किनारे काली नदी होने के कारण हैंडपंपों से निकलने वाला पानी भी दूषित है। शुद्ध पेयजल न मिलने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हैंडपंप का दूषित पानी पीने के कारण गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है।
ग्राम पंचायत बनैल में स्वच्छ पेयजल योजना के तहत जल निगम द्वारा बनाई गई टंकी से करीब 1100 घरों में पानी की सप्लाई होती है। ऑपरेटर न होने के कारण पिछले 11 दिन से टंकी से सप्लाई बंद है। हैंडपंप से निकलने वाला दूषित पानी पीकर लोग पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
पिछले माह भी तीन दिन ठप थी आपूर्ति
पिछले माह भी टंकी के मोटर में तकनीकी खराबी के कारण पेयजल आपूर्ति की समस्या हो चुकी है। पिछले माह टंकी के मोटर का स्टार्टर खराब हो गया था। इसके कारण तीन दिन तक गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
पानी भरने के लिए लगी रहती है लाइन
गर्मी के मौसम में पानी का उपयोग सबसे ज्यादा होता है। घरों में पानी की सप्लाई न होने के कारण गांव के लोग सरकारी हैंडपंपों के सहारे हैं। सुबह और शाम के समय सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने के लिए महिलाओं और पुरुषों की लाइन लग जाती है।
बोले ग्रामीण
गर्मी के इस मौसम में पानी का उपयोग सबसे ज्यादा होता है। 11 दिन गुजर गया लेकिन अभी तक पानी की टंकी से पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई। इससे शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
- सुधीर शर्मा
पानी की टंकी से सप्लाई बंद होने के कारण शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। यह समस्या करीब 11 दिन से झेल रहे हैं। हैंडपंप से निकलने वाला दूषित पानी पीने के लिए लोग मजबूर हैं।
- महेश राघव
शुुद्ध पानी के लिए 11 दिन से तरस गए हैं। पानी भरने के लिए हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ती है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
- जाकिर
पानी की सप्लाई के लिए कई बार ग्राम पंचायत अधिकारी से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले 11 दिन से पेयजल सप्लाई न होने के कारण दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
- राजा शर्मा
जल्द ही समस्या को दूर कर टंकी से पानी की आपूर्ति सुचारु करवा दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों को पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा।
- कुलदीप गिरि, ग्राम पंचायत अधिकारी