वेज एग करी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरिमा पांडेय
अलीगंज
सामग्री- आलू चार-छह, दो प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट दो चम्मच, टमाटर प्यूरी, काजू का पेस्ट दो चम्मच, गरम मसाला दो चम्मच, जीरा, दो लाल मिर्च, हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी आधा चम्मच, खाने वाला येलो कलर पाउडर, खोआ, धनिया पत्ती, तलने के लिए तेल और स्वाद के मुताबिक नमक।
विधि- सबसे पहले आलू उबालें। इस दौरान यह ध्यान रखें कि कुकर में ज्यादा पानी न हो। आलू कड़े उबले होने चाहिए। उबलने के बाद उसे अच्छी तरह मैश कर लें।
अब खोआ में येलो कलर पाउडर मिला दें। मैश्ड आलू के बॉल्स [अंडे की तरह] बनाएं और उसमें खोआ स्टफ करें। पैन में तेल डालें। तेल के गर्म होने के बाद उसमें जीरा और लाल मिर्च का तड़का लगाएं।
इसमें कटी हुई प्याज ब्राउन होने तक भूनें। फिर टमाटर प्यूरी, गरम मसाला, हल्दी, लहसुन अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट डालें और तब तक भूनें जब तक ये ऑयल न छोड़ दे।
अब एक दूसरा पैन लें और उसमें तेल गर्म करें। बॉल्स को शैलो फ्राई करें। इस बीच सावधानी बरतें कि कहीं आलू बिखर न जाए। भूनने के बाद इसे निकाल लें।
उधर दूसरे पैन में काजू पेस्ट मिलाएं। नमक के साथ पानी डालें और उबाल आने दें। जब एक उबाल आ जाए तब उसमें आलू को भी डाल दें। धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।