फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Trees are revered in Indian culture: Krishna Kumar

भारतीय संस्कृति में वृक्ष पूजनीय : कृष्ण कुमार

Amar Ujala Bureau Updated Thu, 30 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Trees are revered in Indian culture: Krishna Kumar
30jjrp07-  गांव रईया स्थित बागवानी अनुसंधान केंद्र में जिला स्तरीय वन महोत्सव में पौधरोपण करते
झज्जर। गांव रईया स्थित बागवानी अनुसंधान केंद्र में वीरवार को वन महोत्सव का आयोजन हुआ। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने पौधरोपण और दीप प्रज्ज्वलन भी किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल के गांव कुटेल से राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर दिखाया गया। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को पूजनीय माना गया है। उन्होंने वृक्षारोपण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने लाइफ (लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट) के संदेश पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने नागरिकों से एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना को असंभव बताया। वन महोत्सव के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन व शिक्षा विभाग ने वन महोत्सव थीम पर स्पर्धाएं आयोजित कीं। मुख्य अतिथि ने इन स्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान बिरधाना और नगर परिषद झज्जर अध्यक्ष जिले सिंह सैनी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed