फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Trains ran hours late, passengers suffering

ट्रेनें चलीं घंटों लेट, मुसाफिर बेहाल

Sat, 05 Mar 2016 12:08 AM IST
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Trains ran hours late, passengers suffering
ट्रेनें लेट - फोटो : अमर उजाला
मौसम साफ होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं आ रहा है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कई ट्रेनें घंटों लेट रही, जिसके चलते यात्रियों को गंतव्य तक जाने में देरी हुई। ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ एकत्र रही। आए दिन ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों में नाराजगी भी दिखी।

इधर, कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित था। अब कोहरा छंट गया है। मौसम साफ हो गया है, लेकिन रेलगाड़ियों का संचालन समय से नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पंजाब मेल एक घंटे, पदमावत एक्सप्रेस एक घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस ढाई घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे, लखनऊ-बनारस पैसेंजर एक घंटे लेट रही। जनता एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इससे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों में अफरातफरी रही। पूछताछ काउंटर पर रुक-रुककर ट्रेनों की जानकारी यात्री लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री सुमित तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, अनुज सिंह और अंकित कुमार का कहना है कि ट्रेनें लेटलतीफी चल रही हैं, जिससे समय से गतंव्य स्थान पहुंचना आसान नहीं है। पहले बताया जाता था कि मौसम खराब है, इसलिए ट्रेनें लेट हैं। पर अब मौसम साफ हो गया है। फिर भी ट्रेनें लेट चल रही हैं।


विभागीय अधिकारियों की ओर से ऐसा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है कि ट्रेनों के संचालन में सुधार आए और यात्रियों गतंव्य स्थान पहुंचने में देरी न हो। उधर, स्टेशन अधीक्षक डीआर मीना का कहना है कि ट्रेनों का संचालन समय से ही होता है, लेकिन कभी कबार लेट हो जाती हैं। जल्द व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed