फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   toll tax increased in chandigarh-delhi road

और महंगा हुआ चंडीगढ़ से दिल्ली तक का सफर

Wed, 17 Apr 2013 12:17 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 17 Apr 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
toll tax increased in chandigarh-delhi road

चंडीगढ़ से दिल्ली और पानीपत से रोहतक के बीच आवागमन करने वाले वाहन चालकों को एक और टोल टैक्स देना होगा।

विज्ञापन


जीटी रोड पर करनाल के घरौंडा के पास टोल टैक्स लगने के कारण पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जाने वाले वाहनों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।

वहीं, गोहाना में टोल टैक्स लगने के कारण रोहतक जाने वाले वाहनों को दो बार अतिरिक्त टोल टैक्स देना पड़ेगा क्योंकि पानीपत और रोहतक के बीच फोर लेन पर जल्द टोल टैक्स लगने जा रहा है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने पानीपत से जालंधर तक जीटी रोड को छह लेन बनाने का काम अलॉट कर रखा है। इसकी लंबाई 290 किलोमीटर है। छह लेन बनाने की लागत 2747 करोड़ रुपये अनुमानित थी। इसमें से हरियाणा क्षेत्र में 116 किलोमीटर लंबाई पड़ती है।
विज्ञापन


इसे छह लेन बनाने का काम निर्धारित समय से काफी पीछे चल रहा है और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी इससे संबंधित मामला दायर है। नतीजतन स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह लेन बनाने वाली कंपनी घरौंडा के पास नया टोल टैक्स वसूलेगी। यह टोल टैक्स वसूलने का काम तो पहले ही शुरू हो जाता मगर देरी के कारण वसूली लटकी हुई है। टोल प्लाजा बनाने का काम शुरू हो चुका है।

अभी चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लालड़ू के पास टैक्सी को 37 रुपये एक बार के बतौर टोल टैक्स देना पड़ता है। इसके बाद तरावड़ी के पास 117 रुपये टोल टैक्स लगता है। पानीपत एलिवेटेड हाईवे के लिए पानीपत के पास 25 रुपये टोल टैक्स अदा करना पड़ता है।

जब दिल्ली सीमा में टैक्सी प्रवेश करती है तो 45 रुपये टोल टैक्स अदा करना पड़ता है। दिल्ली में प्रवेश का टोल टैक्स प्राइवेट कारों पर नहीं लगता। कुल मिलाकर एक टैक्सी को चंडीगढ़ से दिल्ली तक 224 रुपये टोल टैक्स के अदा करने पड़ते हैं।

हरियाणा रोडवेज की सामान्य बस में एक यात्री का चंडीगढ़ से दिल्ली तक का किराया 210 रुपये है। घरौंडा के पास टोल लगने से चंडीगढ़-दिल्ली के बीच चलने वाले वाहनों पर और बोझ पड़ जाएगा।

पानीपत-रोहतक मार्ग पर गोहाना के पास टैक्स
पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे चार लेन बनाने का काम लगभग पूरा होना वाला है। सिर्फ चिड़ाना गांव के पास आंदोलन के कारण चार लेन का काम शुरू नहीं हो सका है। इस मार्ग पर गोहाना के पास टोल टैक्स लगेगा।


यह पहला टोल टैक्स होगा, जो वाहन चालक चंडीगढ़ से रोहतक जाएगा उसे घरौंडा के पास पहला और गोहाना के पास दूसरा टोल टैक्स अतिरिक्त देना होगा। यह टोल टैक्स भी जल्दी वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed