फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Three youths drowned in an NCR canal during the immersion of a Ganesh idol; one body has been recovered.

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एनसीआर नहर में डूबे तीन युवक, एक का शव मिला

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 26 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहद गांव के पास एनसीआर नहर में शुक्रवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। ढोल बजाते हुए विसर्जन के लिए पहुंचे 16-17 लोगों के समूह में शामिल तीन युवक नहर में डूब गए। एक युवक को डूबता देख उसके दो साथी बचाने के लिए पानी में कूद गए थे लेकिन तीनों ही तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 6:20 बजे हुआ। मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी अजय (24) गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर में उतरा था। इसी दौरान वह पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उत्तर प्रदेश निवासी शिवकांत (21) और बिहार निवासी नीतेश (25) भी नहर में कूद गए। देखते ही देखते तीनों पानी में समा गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना एसएचओ जयभगवान भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने नहर में उतरकर युवकों की तलाश शुरू की। करीब पौने आठ बजे अजय का शव बरामद कर लिया गया। इसके बाद भी शिवकांत और नीतेश की तलाश जारी रही। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी। तीनों युवक रोहद स्थित टेक फूड प्रोडक्ट कंपनी में काम करते थे, जहां चॉकलेट का उत्पादन होता है। वे रोहद में किराये के मकान में पर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक साथ तीन युवकों के नहर में डूबने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों और कंपनी कर्मचारियों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस और बचाव टीमें दोनों लापता युवकों की तलाश में लगातार जुटी हुई थीं। इस हादसे ने विसर्जन के दौरान नहर में उतरने की सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 10 हेडिंग बनाएं



एनसीआर नहर में गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवक पानी में बह गए। एक युवक के शव को बरामद किया गया है। दो की तलाश जारी है। गोताखोरों की मदद ली जा रही है। शव को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में भिजवाया गया है।-जयभगवान, एसएचओ, थाना आसौदा, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed