{"_id":"686d74af2089dcfebc0ce058","slug":"three-and-a-half-lakh-rupees-stolen-from-the-shop-in-two-minutes-thief-caught-in-cctv-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-115983-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मिनट में दुकान से उड़ाए साढ़े तीन लाख, सीसीटीवी में चोर कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मिनट में दुकान से उड़ाए साढ़े तीन लाख, सीसीटीवी में चोर कैद
विज्ञापन
-फोटो 57 : शीशे के दरवाजे को खोलता चोर। स्रोत सीसीटीवी
बहादुरगढ़। रेलवे रोड पर काठमंडी में स्थित घी-तेल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर नकाबपोश चोर साढ़े तीन लाख रुपये चोरी कर ले गया। चोर ने रात 1 बजकर 49 मिनट पर शटर का ताला तोड़ा और एक बजकर 57 मिनट पर दुकान के अंदर घुस गया।
इस दौरान चोर तेजी से शीशे के दरवाजों व दराज के लॉक तोड़कर नकदी निकालकर एक बजकर 59 मिनट पर निकल गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। लाइनपार थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। अभी चोर का कोई सुराग नहीं लगा है।
रेलवे रोड पर स्थित एक दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। अनाज मंडी निवासी राजेश का घी-तेल का थोक का व्यवसाय है। उन्होंने रेलवे रोड पर काठमंडी में दुकान कर रखी है।
विज्ञापन
रविवार की देर शाम सात बजे दुकान बंद करके राजेश अपने घर पर चले गए थे। इसी रात को दुकान को चोर ने निशाना बनाया। दुकान संचालक राजेश ने कहा कि सोमवार की सुबह दुकान पर आए तो वारदात का पता चला। शटर के ताले टूटे हुए थे और अंदर शीशे के दरवाजों के लॉक भी टूटे हुए थे।
काउंटर का सामान बाहर बिखरा पड़ा था। उसमें रखे साढ़े तीन लाख रुपये नहीं मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उधर, सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंगलवार को सीआईए और फिंगर एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसे एक नकाबपोश ने अंजाम दिया है। रात एक बजकर 49 मिनट पर शटर के ताले तोड़ने के बाद एक बजकर 57 मिनट पर वह अंदर घुसा।
इस दौरान शीशे के दरवाजों व दराज के लॉक तोड़कर नकदी निकालकर एक बजकर 59 मिनट पर निकल गया।