{"_id":"58fcee2c4f1c1be7648b463b","slug":"thousands-of-quintal-wheat-is-kept-in-the-open-maybe-bad","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में रखा है हजारों क्विंटल गेहूं, हो सकता खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में रखा है हजारों क्विंटल गेहूं, हो सकता खराब
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
मौदहा मंडी में खड़े गेहूं लदे ट्रैक्टर-ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं खरीद का काम जहां गति पकड़ रहा है वहीं डिलीवरी का काम ठप सा पड़ा है। ऐसे में खुले मैदान में हजारों क्विंटल गेहूं डंप है। मौसम भी अपना रुख बदल रहा है। यदि हल्की बारिश हो गई तो बाहर पड़ा गेहूं खराब हो सकता है।
मंडी समिति परिसर में चार सरकारी गेहूं खरीद केंद्राें पर 18 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। वहीं सिसोलर खरीद केंद्र में ट्रैक्टरों की लाइन लगी हुई है। रविवार को छुट्टी के बावजूद डिलीवरी के लिए हाट शाखा के खरीद केंद्र में पल्लेदार डटे रहे। सभी केंद्रों में खरीद हुई। अन्य केंद्राें में डिलीवरी न होने के चलते मैदान में ही गेहूं की बोरियां डंप पड़ी हैं। जिला प्रशासन ने मंडी समिति के बड़े नीलामी चबूतरे में खरीद केंद्र में गेहूं को डंप करना शुरू कर दिया।
इससे खरीद में आसानी से हो सकेगी। केंद्रों में पानी की व्यवस्था अपर जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद नहीं हुई है। यहां के पल्लेदारों, किसानों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। एसडीएम मोहम्मद रिजवान ने बताया कि गेहूं की डिलीवरी के लिए ट्रकाें की उपलब्धता वह खुद कराएंगे और पीने के पानी का प्रबंधन सोमवार से शुरू करा दिया जाएगा।