फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Thousands of quintal wheat is kept in the open, maybe bad

खुले में रखा है हजारों क्विंटल गेहूं, हो सकता खराब

Sun, 23 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर Updated Sun, 23 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Thousands of quintal wheat is kept in the open, maybe bad
मौदहा मंडी में खड़े गेहूं लदे ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : अमर उजाला
गेहूं खरीद का काम जहां गति पकड़ रहा है वहीं डिलीवरी का काम ठप सा पड़ा है। ऐसे में खुले मैदान में हजारों क्विंटल गेहूं डंप है। मौसम भी अपना रुख बदल रहा है। यदि हल्की बारिश हो गई तो बाहर पड़ा गेहूं खराब हो सकता है।
विज्ञापन



मंडी समिति परिसर में चार सरकारी गेहूं खरीद केंद्राें पर 18 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। वहीं सिसोलर खरीद केंद्र में ट्रैक्टरों की लाइन लगी हुई है। रविवार को छुट्टी के बावजूद डिलीवरी के लिए हाट शाखा के खरीद केंद्र में पल्लेदार डटे रहे। सभी केंद्रों में खरीद हुई। अन्य केंद्राें में डिलीवरी न होने के चलते मैदान में ही गेहूं की बोरियां डंप पड़ी हैं। जिला प्रशासन ने मंडी समिति के बड़े नीलामी चबूतरे में खरीद केंद्र में गेहूं को डंप करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



इससे खरीद में आसानी से हो सकेगी। केंद्रों में पानी की व्यवस्था अपर जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद नहीं हुई है। यहां के पल्लेदारों, किसानों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। एसडीएम मोहम्मद रिजवान ने बताया कि गेहूं की डिलीवरी के लिए ट्रकाें की उपलब्धता वह खुद कराएंगे और पीने के पानी का प्रबंधन सोमवार से शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed