फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The Twelver traditions are being discontinued, which are the church system

बराही फाटक बंद होते ही बिगड़ जाती है ट्रैफिक व्यवस्था

Amar Ujala Bureau Updated Fri, 07 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The Twelver traditions are being discontinued, which are the church system
-फोटो 55 : बराही फाटक के नजदीक लगा जाम। संवाद
बहादुरगढ़। बराही फाटक पर जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। फाटक बंद होते ही यहां पर अव्यवस्था हावी हो जाती है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से बराही फाटक पर अंडरपास बनवाने की मांग की है, ताकि यहां जाम की समस्या का स्थायी तौर पर समाधान हो सके। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली और रोहतक की तरफ प्रतिदिन 50 से अधिक सवारी और माल गाड़ियां निकलती हैं।
बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से रोहतक की ओर बराही फाटक पर यह समस्या बेहद पुरानी है। लाइनपार की लगभग आधी आबादी इसी फाटक के जरिये आती-जाती है। इस रूट पर कई एक्सप्रेस, पैसेंजर और माल गाड़ियों चलती हैं। औसतन हर घंटे में यह फाटक एक बार तो बंद होता ही है। समस्या फाटक बंद होने से नहीं यहां के हालात से है। फाटक के दोनों तरफ की सड़कों की चौड़ाई कम है और यहां वाहनों का दबाव काफी ज्यादा है। एक बार फाटक बंद होने से वाहन चालकों की लंबी लाइन लग जाती है और जब फाटक खुलता है तो अव्यवस्था हो जाती है।
विज्ञापन

जाम से बचने के लिए बहुत से लोग तो बंद फाटक होने के बावजूद ट्रैक क्रॉस करने का रिस्क ले लेते हैं। शहर निवासी रमेश, संजीव व कृष्ण ने कहा कि स्टेशन के आसपास लगती सभी फाटकों में से इसी फाटक से लोगों का आना-जाना अधिक है। सरकार की ओर से माल गोदाम के पास अंडरपास बनाया गया है, लेकिन फिलहाल बराही फाटक पर अंडरपास बनाने की बेहद ज्यादा जरूरत है। यदि यहां अंडरपास बनाया जाता है तो लाइनपार वासियों को बेहद राहत मिलेगी। जल्द ही मुख्यमंत्री से गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed