{"_id":"57d30c7a4f1c1b255631aefb","slug":"the-siege-of-the-principal-degree-college-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने किया डिग्री कालेज प्राचार्य का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने किया डिग्री कालेज प्राचार्य का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
डिग्री कालेज के प्रभारी प्राचार्य डा. जोशी का घेराव कर ज्ञापन देते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की हवाई घोषणा से भड़के छात्रों ने हंगामा कर राजकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एके जोशी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। एमकॉम में जल्द प्रवेश प्रारंभ न होने पर छात्रों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
आरोप लगाया कि सीएम ने डिग्री कालेज में एमए एमकॉम की पढ़ाई कराने की घोषणा की गई थी। लेकिन घोषणा पर कोई अमल नहीं हुआ। शुक्रवार को छात्र संघ अध्यक्ष अमन बंसल के नेतृत्व में दर्जनों छात्र एकत्र होकर राजकीय महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि एमकॉम की कक्षाएं प्रारंभ कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है। 10 फरवरी को बाजपुर आगमन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत से छात्रों का शिष्टमंडल मिला था।
इस दौरान सीएम रावत ने नवीन सत्र में एमकॉम की पढ़ाई प्रारंभ कराने की घोषणा की थी। लेकिन एमकॉम की पढ़ाई शुरू नहीं हुई। जिससे छात्र छात्राओं को काशीपुर, हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। वहां आशीष भट्ट, गुलशेर अहमद उर्फ बबलू, शहनबाज, शानू, अमित चौहान, तरुण रुहेला हैप्पी, रजनेश पंत, रोशन पटेल, मोहित शर्मा आदि थे। फोटो 09बीजेडपी03पी बाजपुर