{"_id":"58836b4e4f1c1bc77ceff800","slug":"the-police-stopped-the-car-of-former-mumbai-police-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर की गाड़ी रोकी, जानें इसके बाद क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर की गाड़ी रोकी, जानें इसके बाद क्या हुआ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Sun, 22 Jan 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी से उतरकर प्रत्याशी के साथ पैदल जाते सांसद सत्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह की गाड़ी शनिवार को अम्बेडकर चौराहे पर पुलिस ने रोक दी। सांसद के गनर ने गाड़ी से उतरकर इंस्पेक्टर को सांसद सत्यपाल सिंह के बारे में बताया, लेकिन इंस्पेक्टर सुरेंद्र राणा ने आचार संहिता का हवाला देकर गाड़ी अंदर जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह दोपहर के समय भाजपा के सिवालखास विधानसभा सीट के प्रत्याशी जितेंद्र सतवाई के नामांकन के लिए जा रहे थे। गाड़ी में भाजपा सांसद के साथ जितेंद्र सतवाई भी बैठे हुए थे। नामांकन प्रकिया को लेकर पुलिस ने कलेक्ट्रेट के दौ सो मीटर दूरी तक चारों तरफ से बेरिकेडिंग कर दो पहिया और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किये हुए हैं। अम्बेडकर चौराहे पर इंस्पेक्टर नौचंदी सुरेंद्र राणा की पीएसी के साथ डयूटी लगी थी। जैसे पुलिस ने भाजपा सांसद की गाड़ी रोकी, तो उनका गनर नीचे उतरा और इंस्पेक्टर से कहा कि गाड़ी में मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और भाजपा सांसद बैठे हैं। इस पर इंस्पेक्टर ने गनर से कहा कि आदर्श आचार संहिता में सभी के लिए नियम बराबर हैं, यहां से आगे किसी की गाड़ी भी नहीं जा सकेगी। बाद में भाजपा सांसद ने खुद ही कहा कि उन्हें नहीं पता था कि कलेक्ट्रेट की तरफ चार पहिया वाहन प्रतिबंधित हैं। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि पुलिस सभी का सम्मान करती है, लेकिन नियम सभी के लिए बराबर हैं। किसी भी राजनीतिक दल के नेता की गाड़ी आचार संहिता के उलंघन में आती है।
विज्ञापन