{"_id":"6ade703c4f2843565f0bd84b","slug":"the-health-department-is-expected-to-receive-a-new-ambulance-soon-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141720-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही नई एंबुलेंस मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही नई एंबुलेंस मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
25jjrp09- सिविल अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस। संवाद
- फोटो : samvad
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही नई एंबुलेंस मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय ने पांच नई एंबुलेंस की मांग की है, जो जल्द पूरी होने की उम्मीद है।स्वास्थ्य विभाग के पास इस समय कुल 24 एंबुलेंस हैं, जिसमें से बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में चार, झज्जर के सरकारी अस्पताल में पांच एंबुलेंस हैं। इसके अलावा मातनहेल, जमालपुर, ढाकला, माछरौली, कुलाना चौक, जहांगीरपुर, छारा में एक-एक एंबुलेंस हैं, लेकिन पिछले कई माह से लगभग 8 एंबुलेंस ऑफ रोड चल रही हैं।
इस समय केवल 16 एंबुलेंस ही ऑन रोड हैं। इसमें से भी कुछ एंबुलेंस की समय अवधि हो चुकी है। समय अवधि पूरी होने के कारण कई बार एंबुलेंस बीच रास्ते में ही खराब हो जाती है। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पांच नई एंबुलेंस की मांग की गई है।
8 एंबुलेंस चल रही ऑफ रोड
इस समय जिले में आठ एंबुलेंस ऑफ रोड चल रही हैं। इसमें सबसे ज्यादा बहादुरगढ़ में दिक्कत हैं। वहां पर तीन एंबुलेंस ऑफ रोड हैं। ऐसे में आसपास की सीएचसी, पीएचसी में मौजूद एंबुलेंस को बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल भेजकर काम चलाया जा रहा है ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
वर्जन
जिले के लिए पांच नई एंबुलेंस की मांग की गई है, क्योंकि कुछ की अवधि पूरी हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही एंबुलेंस मिल जाएंगी।
डॉ. सुशील सोनी, इंचार्ज, रेफरल ट्रांसपोर्ट