फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Teacher bitten by pet dog while on census duty

जनगणना ड्यूटी के दौरान पालतू कुत्ते ने अध्यापिका को काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Teacher bitten by pet dog while on census duty
फोटो-51:अध्यापिका के पेट पर कुत्ते के काटने के निशान। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। बराही स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय की अध्यापिका सुमनलता को जनगणना ड्यूटी के दौरान एक पालतू कुत्ते ने काट लिया। उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुमनलता बराही में ही मंगलवार को जनगणना कार्य के सिलसिले में घर-घर जाकर जानकारी जुटा रही थीं। इसी दौरान वह एक मकान पर पहुंचीं और जनगणना संबंधी जानकारी लेने के लिए दरवाजा खुलवाया। आरोप है कि दरवाजा खुलते ही घर के अंदर मौजूद पालतू कुत्ता अचानक उन पर झपट पड़ा और काटने लगा।
विज्ञापन

कुत्ते ने उनके पेट सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला किया जिससे उन्हें चोटें आई हैं। पेट पर कुत्ते के दांतों के निशान भी बने हुए हैं।



घटना के बाद उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। इस घटना के बाद जनगणना ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों में भी चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed