फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   swindle of 28 lakhs in name of admission in medical collage

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर ठगे 28 लाख

Sun, 17 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
swindle of 28 lakhs in name of admission in medical collage
ठगी - फोटो : demo pic

पंजाब के एक मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने 28 लाख रुपये ठग लिए। हालांकि बाद में महिला को आरोपी ने पांच लाख वापस कर दिए। लेकिन 23 लाख वह वापस नहीं कर रहा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में सेक्टर 22 की एक महिला की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने दिल्ली के एक शख्स पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पिछले हफ्ते सेक्टर 22 की एक महिला ने शिकायत दी है जिसमें उसने दिल्ली के एक व्यक्ति पर उसकी बेटी की पंजाब के एक मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के लिए 28 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले साल वह मेडिकल कालेज में बेटी की एडमिशन के लिए दिल्ली के एक व्यक्ति के संपर्क में आई थी। उसने बताया कि वह उसकी बेटी का मेडिकल में दाखिला करा देगा। लेकिन इसके लिए 28 लाख रुपये लगेंगे। वह बेटी की एडमिशन के लिए यह रकम देने को तैयार हो गई। उसने व्यक्ति को 28 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जब एडमिशन का समय आया तो बेटी एडमिशन नहीं हुई। जब उस व्यक्ति से रुपये मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। काफी कहने के बाद उसने सिर्फ 5 लाख रुपये ही वापस किए। बाकि के 23 लाख रुपये नहीं दिए। पुलिस इस मामले पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।


पवन कुमार, डीएसपी, ईओडब्ल्यू के मुताबिक पिछले हफ्ते महिला ने ठगी की शिकायत दी थी। मामले में जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा अधिक कुछ नहीं बता सकता। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed