फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Students should achieve their goals through hard work while staying away from drugs and crime.

नशे और अपराध से दूर रहकर मेहनत से लक्ष्य हासिल करें विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 06 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Students should achieve their goals through hard work while staying away from drugs and crime.
-फोटो 92 : विद्यार्थियों को संबोधित करते उप निरीक्षक सत्यप्रकाश। स्रोत पुलिस - फोटो : File Photo
बहादुरगढ़। आसौदा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में विद्यार्थियों को नशे और अपराध से दूर रहने के साथ-साथ मेहनत और लगन से लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। उप निरीक्षक सत्य प्रकाश ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उनकी ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में लगाना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और परिवार को प्रभावित करने के साथ ही उसे अपराध की ओर भी धकेल सकता है। इसलिए विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराइयों से दूरी बनाए रखनी चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन

उप निरीक्षक सत्यप्रकाश ने कहा कि शिक्षा के साथ तकनीकी कौशल, अनुशासन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत सफलता की मजबूत नींव हैं। विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करते हुए नए कौशल सीखने चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ अपने भविष्य की दिशा तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा मेहनत के बल पर अपना भविष्य संवारने के साथ देश के विकास में भी अहम योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल या संदेश पर व्यक्तिगत व बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई।

यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने के साथ परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी नशे, अपराध और साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed