{"_id":"6a380fdec7ed5a18b603000c","slug":"students-said-biology-questions-were-easy-while-physics-questions-proved-tricky-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-136582-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र बोले- जीव विज्ञान के सवाल रहे आसान, भौतिकी के प्रश्नों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र बोले- जीव विज्ञान के सवाल रहे आसान, भौतिकी के प्रश्नों ने उलझाया
विज्ञापन
21jjrp28- झज्जर। परीक्षार्थियों की चेंकिंग करते। संवाद
झज्जर। नीट देने के बाद केंद्रों से बाहर निकले छात्रों ने बताया कि इस बार जीव विज्ञान के प्रश्न आसान रहे। वहीं, भौतिकी के सवालों ने उन्हें काफी उलझाया। जिले में रविवार परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। तीन स्तर की जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। परीक्षा के लिए झज्जर जिले में कुल आठ केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर लगभग 2,348 परीक्षार्थियों में से 2,163 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और 185 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई, जबकि दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए समय सीमा दो से छह बजे निर्धारित थी। मुख्य गेट पर सख्त जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। परिसर में बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई और छात्राओं के बालों की रबड़, कानों की बाली व अन्य धातु वस्तुएं भी हटवाई गईं। केवल रोल नंबर, फोटो और आधार कार्ड लेकर ही प्रवेश की अनुमति दी गई।
बायोलॉजी के प्रश्न छात्रों के लिए आसान रहे, जबकि भौतिकी का खंड थोड़ा कठिन साबित हुआ। परीक्षार्थियों ने बताया कि थर्मोडायनामिक्स, इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म, इंडक्टर्स और कैपेसिटर से जुड़े कैलकुलेटिव प्रश्न आए। ग्राफ आधारित और कथन-कारण वाले प्रश्नों ने भी छात्रों को सोचने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
डीसी वर्षा खांगवाल ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 200 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू रही और फोटोस्टेट दुकानें बंद रखी गईं। परीक्षा समाप्ति के बाद बीकानेर चौक पर जाम की स्थिति भी बन गई।