फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   SP workers leave bicycle travel

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा

Wed, 21 Jun 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/सोनभद्र Updated Wed, 21 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
SP workers leave bicycle travel
राबर्ट्सगंज में साइकिल जुलूस निकालते सपा कार्यकर्ता।
जिले में बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने साइकल यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। योगी सरकार को हर मोर्चे पर          विफल बताया।       
विज्ञापन

  राबर्ट्सगंज नगर में जिलाध्यक्ष विजय यादव और पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में पर्यावरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई प्रभावी कदम उठाए थे। कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।  यात्रा में हिदायत उल्ला खां, नितिश पांडेय, अफरोज, महफूज खां, राम प्रकाश चंद्रवंशी, दीपक केशरी, अंबुज सिंह आदि मौजूद रहे। उधर हिंदुआरी, मधुपर, बभनौली, केकराही, करमा, घोरावल, शाहगंज, रामगढ़, खलियारी पकरी आदि जगहों पर भी कार्यकर्ताओं ने साइकल यात्रा निकाल कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी दी।     
विज्ञापन

 
ओबरा/म्योरपुरः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से नगर में बुधवार को समाजवादी साइकल यात्रा निकाली गई। ओबरा विधान सभा अध्यक्ष मुनीर अहमद एवं महासचिव अमरनाथ यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा खैरटिया से गोड़ान बस्ती, ओम चैराहा से होते हुए वीआइपी रोड, हनुमान चैराहा होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिपिन सिंह कश्यप के नेतृत्व में भी साइकल यात्रा निकाली गई। बिपिन ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य साइकल चलाओ सेहत बनाओ, पर्यावरण बचाओ था। रमेश वर्मा,  सुशील यादव, अमरेश यादव, तीरथ यादव, विजय चेरो, मुकेश जासवाल, मानव, इरशाद अली आदि शामिल रहे। म्योरपुर:: सपा कार्यकर्ताओं ने डडिहरा, सोढ़ो गांव मे बुधवार को साइकल चलाया। युवा सपा कार्यकर्ता संत कुमार यादव एवं लोहिया वाहिनी के अजय कुमार यादव ने भाजपा को कोसा। सुनील यादव, अशोक, आनंद यादव, बुधराम, सीताराम, रामकेवल, सोनू, संतु यादव, संजय कुमार आदि शामिल रहे। सलखनः सपा कार्यकर्ताओं  ने बुधवार को मारकु़ंडी  में साइकल  यात्रा  निकाल कर निरोग रहने का संदेश  दिया।  साइकिल   यात्रा  मारकुंडी  बाजार  से केवटा, ओबरी, अवई आदि क्षेत्रों में  में निकाल  कर साइकल  चला कर कैसे स्वस्थ  एवं निरोग  रहा जा सकता है उसके  महत्व को ग्रामीण  को बताया गया। साइकिल  यात्रा  का शुभारंभ  सपा कार्यकर्ता  रामाश्रय भारती ने सपा का प्रतीक  चिन्ह दिखाकर  रवाना  किया। यात्रा  का नेतृत्व सपा  जिला सचिव  डा.ॅ  लालब्रत यादव ने किया। सुनील  अग्रहरि, नौमी यादव, मोहन दास यादव, अमरनाथ, रवि गौड़,  हंसराज यादव  आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed