फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   smart Romeo Be careful or it will be poor

इस ‘स्मार्ट रोमियो’ रहें होशियार वर्ना हो जाएंगे कंगाल

Thu, 15 Sep 2016 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
smart Romeo Be careful or it will be poor
डेमो
उन्नाव के मोहल्ला जवाहर नगर स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे युवक को टप्पेबाज ने शिकार बना डाला। टप्पेबाज ने झांसे में लेकर युवक का कार्ड बदल लिया और उसके जाते ही 6 बार में 86 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने 40 हजार रुपये दूसरे के खाते में ट्रांसफर किए हैं। एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तस्वीर सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लोकनगर निवासी मुलुकराज तिवारी आवास विकास कालोनी मोहल्ला स्थित पीएनबी बैंक शाखा के खाताधारक है। 9 सितंबर को उन्होंने अपना एटीएम कार्ड अपने बड़े बेटे मोहित को देकर 8 हजार रुपये निकालकर लाने की बात कही। रात 10 बजे करीब मोहित पिता का एटीएम लेकर शहर के मोहल्ला जवाहर नगर स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम बूथ पर पहुंचा। मशीन में कार्ड लगाने के बाद भी रुपये न निकलने पर वह परेशान हो गया। इसी बीच बूथ पर पहले से खड़े टप्पेबाज युवक ने उससे मदद की बात कहकर एटीएम ले लिया। मशीन में एटीएम कार्ड लगाते ही कैश निकल आया। टप्पेबाज ने बड़ी चालाकी से एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड मोहित को थमा दिया। मोहित के जाते ही आरोपी ने 6 बार में खाते में जमा 86 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने के साथ ही मुलुकराज के फोन पर मैसेज भी पहुंचा। पर गहरी नींद में होने से वह मैसेज देख नहीं सके। सुबह मैसेज चेक करते ही उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में वह बैंक पहुंचे और मैनेजर से मिलकर आपबीती सुनाई। बैंक मैनेजर ने नगदी निकलने का पूरा विवरण उन्हें थमाया। जिसमे टप्पेबाज ने 40 हजार रुपये दूसरे के खाते में ट्रांसफर किए थे। किस युवक के खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए। मुलुकराज के यह पूछने पर बैंक मैनेजर ने जानकारी देने से मना कर दिया और इसे पुलिस केस बता उन्हें चलता कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। किला चौकी इंचार्ज फिरोज खान ने एटीएम बूथ के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो फुटेज में आरोपी की तस्वीर सामने आ गई। पीड़ित मुलुकराज ने बताया कि अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामला आईटीएक्ट से जुड़ा है। अधिकारियों के आदेश पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed