फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Simplicity and innocence constitute true devotion to Shiva: Pawan.

सरलता और भोलापन ही सच्ची शिव भक्ति: पवन

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 18 Aug 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Simplicity and innocence constitute true devotion to Shiva: Pawan.
18jjrp03- श्री कांशी गिरि मंदिर में चल रही श्री ​शिव पुराण कथा के दौरान भजनों पर नृत्य करती महि
झज्जर। सिद्ध बाबा कांशीगिरि मंदिर में चल रही तीसरी श्री शिव महापुराण कथा में कथा वाचक पंडित पवन कौशिक ने श्रद्धालुओं को शिव विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जिसके जीवन में सरलता और भोलापन उतर जाता है, वही भोलेनाथ का सच्चा भक्त होता है। शिव विवाह की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

कथा के दौरान विवाह के मंगल गीत और भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महिला संकीर्तन मंडली की संगीता वर्मा, संतोष हंस, शशी खत्री, सुषमा गोसाई और इंदू भूगड़ा ने ‘सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में’ सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। योगेश रंजन ने भी भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। नगर पार्षद सुषमा गोसाई भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कौशिक ने बताया कि माता पार्वती बचपन से ही भगवान भोलेनाथ को अपना आराध्य मानती थीं। तारकासुर के अत्याचार से तीनों लोक परेशान थे और उसका वध शिव-पार्वती के पुत्र के हाथों होना तय था। इसलिए शिव-पार्वती का विवाह भगवान की लीला के अनुसार पूर्व निर्धारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान सुधांशु हंस, आशीष चावला, मनीष मेहता, देवराज भूगड़ा, रमेश लखेरा, सुभाष वर्मा, प्रिंस सेठी, सेवक अर्पित और नारायणी सरदाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed