फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sikar Police arrested a accused after three years who ran away after grabbing lakhs of rupees

Sikar: लाखों रुपए हड़प कर भागे युवक को तीन साल बाद पुलिस ने पकड़ा, 10 मामलों में पहले से आरोपी है बदमाश

Sat, 13 May 2023 12:09 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 13 May 2023 12:09 PM IST
सार

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब गिरफ्त में आए हुए आरोपी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है कि उसने अब तक कितने लोगों से ठगी की है और ठगी की रकम को कहां लगाया है।

विज्ञापन
Sikar Police arrested a accused after three years who ran away after grabbing lakhs of rupees
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीकर पुलिस ने शुक्रवार को तीन सालों से फरार एक आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी लाखों रुपए हड़प कर गायब हो गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर 2019 को पीड़ित दीपचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत करते हुए दीपचंद ने बताया था कि वह सेना से रिटायर है। उसके रिश्तेदार नीतू चौधरी और उसके सहयोगियों ने उसे दिल्ली डायमंड कंपनी में इन्वेस्ट करने के नाम पर झांसा दिया है। आरोपियों ने डबल रिटर्न मिलने का झांसा देकर 32 लाख 41 हज़ार 817 रुपए इन्वेस्टमेंट के नाम पर हड़प लिए। बार-बार पैसे मांगने के बाद आरोपियों ने 12 लाख 8 हजार 230 रुपए उसके खाते में वापस डाल दिए थे। जबकि बाकी रुपए हड़प कर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन

पूछताछ में जुटी पुलिस
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब गिरफ्त में आए हुए आरोपी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है कि उसने अब तक कितने लोगों से ठगी की है और ठगी की रकम को कहां लगाया है। उसके साथ इस फ्रॉड में और कितने साथी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 10 मामले
पुलिस का कहना है कि आरोपी अशोक कुमार पहले से ही कई ठगी की वारदातों में शामिल था। आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ पहले से कई थानों में 10 प्रकरण दर्ज हैं। पिछले तीन साल से फरार था। पुलिस अब गिरफ्त में आए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed