फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   sandeep dixit raised questions on aam aadmi mohalla clinic visit

Delhi Mohalla Clinic: संदीप दीक्षित का केजरीवाल पर तंज, बोले- हमसे मिले होते गुंडू राव तो सच्चाई दिखा देते

Sat, 05 Aug 2023 04:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 04:35 PM IST
सार

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे और पूर्व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित ने दिनेश गुंडू राव के मोहल्ला क्लिनिक दौरे को लेकर कहा कि वह उन्हें अरविन्द केजरीवाल के शासन की वास्तविक सच्चाई दिखा सकते थे।

विज्ञापन
sandeep dixit raised questions on aam aadmi mohalla clinic visit
पूर्व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लीनिक के दौरे को लेकर राजनीतिक बयान बाजी जारी है। बीते शुक्रवार को कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया था। जिसके बाद आप ने अपनी ट्वविटर हैंडल पर आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की तारीफ की थी, जिसके बाद शाम को  राव ने मोहल्ला क्लीनिक की सुविधाओं पर सवाल उठा दे। अब कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बयान दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे और पूर्व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित ने दिनेश गुंडू राव के मोहल्ला क्लिनिक दौरे को लेकर कहा कि वह उन्हें अरविन्द केजरीवाल के शासन की वास्तविक सच्चाई दिखा सकते थे। उन्होंने आगे कहा कि काश आप हमसे भी मिलते राव। हम उन्हें केजरीवाल की शिक्षा नीति, स्वास्थ्य, वित्त, पर्यावरण, बस और पानी की सुविधाओं के बारे में सच्चाई दिखाते। 
विज्ञापन

 

#WATCH | Congress leader Sandeep Dikshit on Karnataka Health Minister & party leader Dinesh Gundu Rao's visit to AAP Mohalla clinics in Delhi

विज्ञापन
विज्ञापन


"At times, I feel sad when some Congress ministers who visit Delhi get influenced by his (Delhi CM Arvind Kejriwal) glamour, they should… pic.twitter.com/vKdC92UFrp

— ANI (@ANI) August 5, 2023


जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव पंचशील पार्क में बने मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया था। दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि सुविधाएं बेहतर हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। इससे बेहतर सुविधाएं कर्नाटक की नम्मा क्लीनिक में हैं।


वहीं दूसरी तरफ विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से मोहल्ला क्लीनिक के संबंध में किए गए ट्वीट पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली सरकार के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव शुक्रवार को दिल्ली आए थे और उन्हें आप सरकार के बहुचर्चित मोहल्ला क्लीनिक दिखाने के लिए ले जाया गया। 

इसके लिए पॉश कॉलोनी पंचशील पार्क के मोहल्ला क्लीनिक को चुना गया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज भी उनके साथ थे। इसके बाद सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया कि कर्नाटक के नम्मा क्लीनिक को बेहतर बनाने की दिशा में वहां के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रिट्वीट किया कि दोनों को एक-दूसरे से कुछ न कुछ सीखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed