{"_id":"6ae26823bb81fdd17f05cc27","slug":"rs-12-crore-spent-in-bahadurgarh-markets-on-karwa-chauth-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128627-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर बहादुरगढ़ के बाजारों में बरसे 12 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर बहादुरगढ़ के बाजारों में बरसे 12 करोड़ रुपये
विज्ञापन
बहादुरगढ़। करवाचौथ पर बीते एक सप्ताह में बहादुरगढ़ के बाजारों में 12 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। आभूषण, परिधान, सौंदर्य प्रसाधन और शृंगार के अन्य सामान की खरीदारी से कारोबारी उत्साहित हैं। बुधवार को करवाचौथ की पूर्व संध्या पर मेन बाजार, नाहरा-नाहरी रोड और रेलवे रोड पर सुबह से रात तक खरीदारों की भीड़ रही। कारोबारियों को अब दिवाली पर भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
मेन बाजार के व्यापारी सुनील बंसल ने बताया कि करवाचौथ पर बहुएं अपनी सास को साड़ी, सूट और शृंगार का सामान देती हैं। बीते एक सप्ताह में साड़ी, सूट और अन्य परिधानों की बिक्री से दो करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। दुकानों पर सुबह से रात तक ग्राहकों की भीड़ रही।
हरियाणा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पवन वर्मा ने बताया कि करवाचौथ पर सुहागिनें बिछिया सहित अन्य आभूषणों की खरीदारी करती हैं। वहीं, सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों और ब्यूटी पार्लरों पर भी महिलाओं की भीड़ रही। रेलवे रोड के कॉस्मेटिक विक्रेता सत्यवान के अनुसार, ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं ने 600 से 3,000 रुपये तक के पैकेज लिए।
विज्ञापन
आभूषणों की खरीदारी पर छह करोड़ खर्च
कारोबारियों के अनुसार करवाचौथ पर विभिन्न श्रेणियों में कारोबार की स्थिति
आभूषण : 6 करोड़ रुपये
सौंदर्य प्रसाधन : 2 करोड़ रुपये
साड़ी व अन्य परिधान : 2 करोड़ रुपये
आर्टिफिशियल ज्वेलरी : 1 करोड़ रुपये
ब्यूटी पार्लर व मेहंदी : 50 लाख रुपये
चूड़ी-कंगन : 50 लाख रुपये
पूजन सामग्री : 30 लाख रुपये
फोटो कैप्शन: 86 : रेलवे रोड स्थित कॉस्मेटिक स्टोर पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद