{"_id":"679d257a5da8c1e30a09a6f1","slug":"rohit-pramod-sharma-stood-at-the-crease-after-scoring-9-runs-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-118142-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित प्रमोद शर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित प्रमोद शर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर डटे
विज्ञापन
झज्जर। कर्नाटक और हरियाणा के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के मैच में दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक हरियाणा की टीम 72 रनों से पीछे है। बहादुरगढ़ के रोहित प्रमोद शर्मा ने अब तक नाबाद 9 रन की पारी खेली है।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बंगलूरू में कर्नाटक और हरियाणा के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन कर्नाटक की टीम अपनी पहली पारी में 304 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान कर्नाटक की तरफ से दूसरे दिन बल्लेबाजी की पहली पारी में केएल श्रीजीत ने 37 रन व यशोवर्धन ने 35 रनों की पारी खेली। दूसरे दिन बल्लेबाजी में हरियाणा की टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट खोकर 232 रन बनाए। हरियाणा की तरफ से बल्लेबाजी की पहली पारी में कप्तान अंकित कुमार ने 118 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं निशांत सिंधु 35 रन व बहादुरगढ़ निवासी रोहित प्रमोद शर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।