फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   road accident

ट्रक ने बाइक सवार भाभी-देवर और मासूम धेवती को रौंदा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार भाभी-देवर और मासूम बच्ची को रौंदा, मौत
विज्ञापन

खुर्जा। हाइवे पर गांव वाजिदपुर के पास ट्रक ने बाइक से जा रहे देवर-भाभी और उनकी आठ वर्षीय मासूम धेवती को कुचल दिया। हादसे में भाभी की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य ने अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मौत की सूचना मिलने के बाद पहुंचे मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा रहा।
बृहस्पतिवार को अलीगढ़ जनपद के थाना पिसावा क्षेत्र के गांव रकराना निवासी नौरंग (45)पुत्र किशनपाल, अपनी भाभी राजवती पत्नी रमेश और आठ वर्षीय धेवती चुनमुन पुत्री राजकुमार के साथ क्षेत्र के गांव झमका में दवा लेने के लिए आए थे। दोपहर करीब दो बजे तीनों बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिए निकले। हाईवे पर चलने के दौरान जब वह गांव वाजिदपुर के पास पहुंचे तो इसी दौरान तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार तीनों को कुचल दिया। हादसा इतना जबरजस्त था कि बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार का हेलमेट चकनाचूर हो गया। तेज आवाज के साथ हुए इस हादसे के दौरान राहगीरों में अफरातफरी मच गई। डर के मारे लोग इधर उधर भागने लगे। आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने देखा हादसे में राजवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि नौरंग और उनकी धेवती चुनमुन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हालांकि उस दौरान तीनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने उनकी शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रक छोड़कर आरोपी चालक भाग गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर तलाश शुरू कर दी है। उधर सूचना मिलने के बाद पहुंचे मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा रहा। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। कोतवाली प्रभारी एमके उपाध्याय ने बताया कि मामले में ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे को अंजाम देने वाले आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed