{"_id":"5ba5e364867a557e8327c8ca","slug":"rjd-leader-mohammed-shahabuddin-sharpshooter-tabrej-alam-shot-dead-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के शॉर्प शूटर की गोलियों से भूनकर हत्या, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के शॉर्प शूटर की गोलियों से भूनकर हत्या, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
Shahabuddin shooter tabrej alam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पटना में बाहुबली नेता और राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के शॉर्प शूटर की अपराधियों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार शाम की है। जब तबरेज आलम नमाज अदा कर अपनी गाड़ी में बैठने जा रहा था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसपर गोलियों की बरसात कर दी, जिससे वो घायल होकर वहीं पर गिर गया।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने तबरेज को अपनी गाड़ी में बिठाकर पीएमसीएच पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने तबरेज को पांच गोलियां मारी और उसके बाद वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तबरेज का मोबाइल फोन बरामद किया है।
हालांकि अभी तक अपराधियों का पता नहीं चल सका है, लेकिन तबरेज की हत्या के बाबत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें अरवल का रुमी मल्लिक, पटना के सब्जीबाग का डब्लू मुखिया, पटना के ही कुल्हड़िया कॉम्पलेक्स का अंजर खान और जहानाबाद का फारुख आलम शामिल है। तबरेज आलम की पत्नी के बयान के आधार पर इनलोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि तबरेज आलम को तब्बू के नाम से भी जाना जाता था। उसका काफी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ जबरन वसूली के कई मामले दर्ज हैं। जब इलाके में शहाबुद्दीन की चलती थी, तब तबरेज आलम के भी सितारे बुलंद थे, लेकिन शहाबुद्दीन के जेल जाने के बाद उसने अपना अलग रास्ता बनाना शुरू कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, वो बिहार में अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहा था। हालांकि साल 2010 के विधानसभा चुनाव में उसने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा भी था, लेकिन उसे महज 5 हजार वोट ही मिल पाए थे।