फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rajasthan Election Congress leaders themselves opened front against their candidate

Rajasthan Election: कांग्रेस नेताओं ने ही खोला अपने प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा, आलाकमान से की कार्रवाई की मांग

Sat, 28 Oct 2023 11:39 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 28 Oct 2023 11:39 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपनी तीन सूचियां जारी कर कुल 95 प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। लेकिन इनमें कई सीटें ऐसी हैं, जहां प्रत्याशी और कांग्रेस के गुटों के बीच टकराव तेज हो रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan Election Congress leaders themselves opened front against their candidate
राजस्थान चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद गुटबाजी तेज होती नजर आ रही है। जयपुर की मालवीय नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा के खिलाफ पार्टी पदाधिकारियों ने ही मोर्चा खोल रखा है। इस सीट पर कांग्रेस से टिकट का दावा कर रहे पूर्व प्रत्याशी राजीव अरोड़ा के समर्थकों ने पार्टी आलाकमान को पत्र लिखकर अर्चना शर्मा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


दरअसल, विवाद की जड़ वो वायरल वीडियो है जिसमें अर्चना शर्मा अपनी ही पार्टी के नेताओं पर यह आरोप लगाती दिख रही हैं कि उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर 40 करोड़ रुपये में सीट का सौदा कर लिया।
विज्ञापन


एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अर्चना ने यह बयान दिया था। इस पर काफी हंगामा भी हुआ। इसके बाद अर्चना ने कहा कि मैंने इस वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया। अब राजीव अरोड़ा के समर्थकों ने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को पत्र लिखकर इस मामले में अर्चना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed