फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Railway News Sahalag increased waiting in trains long waiting in most hindi news

Railway News: सैर सपाटे और सहालग ने बढ़ाई ट्रेनों में मारामारी, अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Tue, 15 Nov 2022 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Nov 2022 02:19 PM IST
सार

आगरा मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रेनों में दिवाली के बाद भी भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ है। रेलवे ने वैकल्पिक इंतजाम के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाईं हैं। इनमें कुछ ट्रेनों की तारीखें दिसंबर तक बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
Railway News Sahalag increased waiting in trains long waiting in most hindi news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना के दो साल बाद गुलाबी सर्दियों में घूमने के लिए लोगों ने टूर पैकेज बुक करवाए हैं। सहालग का सीजन भी है। ऐसे में लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 200 तक पहुंच गई है। आगरा से होकर गुजरने वाली 40 से ज्यादा ट्रेनों में स्लीपर बुक है। तत्काल कोटे से भी सीट नहीं मिल रही। 

विज्ञापन


लोगों को उम्मीद थी कि दिवाली औैर छठ के बाद ट्रेनों में आसानी से सीट मिल जाएगी, लेकिन 25 नवंबर तक अधिकांश ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिल पाना कठिन है। निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, जयपुर इलाहाबाद एक्सप्रेस, राजधानी सहित अधिकांश ट्रेनों के स्लीपर में सीट उपलब्ध नहीं है। थर्ड एसी, एसी सेकेंड व फर्स्ट में भी यही हालत हैं। 
विज्ञापन


तेलंगाना एक्सप्रेस में 15 से 20 नवंबर तक स्लीपर में सीटें नहीं हैं। अन्य श्रेणियों में वेटिंग 125 तक पहुंच गई है। गोंडवाना एक्सप्रेस, मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट अजमेर सुपरफास्ट में भी सीटों के लिए मारामारी है। आगरा फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी में भी अगले 10 दिन तक सीट उपलब्ध नहीं है। तत्काल कोटा भी मिलना मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रेनों में दिवाली के बाद भी भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ है। रेलवे ने वैकल्पिक इंतजाम के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाईं हैं। इनमें कुछ ट्रेनों की तारीखें दिसंबर तक बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा आगरा फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी जैसी कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े हैं। 

ये भी पढ़ें - Agra: मंटोला में पुराने भवन के विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा, पुलिस के पहुंचते ही भागे लोग

तत्काल कोटे में भी नहीं मिल रहा टिकट

कमला नगर के निखिल का कहना है कि तत्काल कोटे के लिए मारामारी है। बाहरी तत्वों के कारण यात्रियों को टिकट ही नहीं मिल पा रहा है। रेलवे कर्मी कहते हैं कि टोकन दे दिए, अब टिकट नहीं मिलेगा। इसकी जांच होनी चाहिए। 

साउथ की बुकिंग बढ़ीं

अकबरान टूर एंड ट्रैवल्स के प्रोपराइटर सुमित उपाध्याय ने बताया कि कोरोना काल के बाद लोगों का घूमने फिरने के प्रति रुझान बढ़ा है। हमारे पास गर्मियों के बाद सर्दियों की बुकिंग दिसंबर से शुरू होती थीं, लेकिन अब नवंबर में भी बहुत बुकिंग है। लोग गोवा, शिरडी, केरल जाना पसंद कर रहे हैं तो गुलाबी सर्दी में वैष्णो देवी, श्रीनगर, लद्दाख, हिमाचल के पर्यटन स्थलों की ओर भी रुख कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed